wardha वर्धा 21 अगस्त 2026
रामनगर पुलिस के शराबबंदी पथक ने पिंपरी मेघे में कार्रवाई कर अवैध रूप से देशी शराब का संग्रह करने वाले एक युवक को पकड़ते हुए 1.10 लाख रुपये का माल जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त को पिंपरी मेघे में छापेमारी के दौरान किसना गजानन काकडे (22) के घर की तलाशी ली गई। जांच में उसकी होंडा एक्टिवा मोपेड की डिक्की से 90 एमएल की टेंगो पंच देशी शराब की 100 बोतलें बरामद हुईं। जब्त शराब की कीमत 10 हजार रुपये बताई गई है। वहीं शराब के परिवहन और भंडारण में उपयोग की जा रही होंडा एक्टिवा मोपेड की कीमत 1 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस ने शराब और वाहन सहित कुल 1 लाख 10 हजार रुपये का माल जब्त कर लिया। इस मामले में रामनगर पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 791/26 के तहत महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम की धारा 65(ई) और 77(अ) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी महाडिक के मार्गदर्शन में की गई। रामनगर थाने की निरीक्षक पौर्णिमा राखोंडे के निर्देशन में शराबबंदी पथक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह कार्रवाई की। मामले की आगे की जांच रामनगर पुलिस कर रही है।
