लाखों की लालच में प्रेमिका ने रची साजिश

  • 48 घंटे में सावंगी मेघे पुलिस ने पकड़ा
  • फार्म हाउस पर वारदात को अंजाम
  • रोठा में गई थी फार्म हाउस
  • पुलिस ने पहुंचाया जेल

wardha वर्धा, 19 अगस्त 2026
प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी के यहां चोरी करवाने की साजिश रची और इसके लिए तीन दोस्तों को साथ मिला लिया. योजना के मुताबिक तीन युवकों ने पोल्ट्री फार्म के कमरे में घुसकर मोबाइल, बैग और नकदी चुरा ली. हालांकि, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए प्रेमिका समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों से कार, मोबाइल, आईफोन, बैग और नकदी समेत 1 लाख 83 हजार 200 रुपये का माल बरामद किया गया है.

खिड़की से कमरे में घुसे तीन युवक

सेलू तहसील के चारमंडल निवासी प्रवीण खापरे 14 अगस्त की शाम करीब 5 से 5.30 बजे अपनी प्रेमिका नीलिमा सयाम के साथ रोठा परिसर स्थित किराये के पोल्ट्री फार्म में गए थे. इसी दौरान तीन युवक पीछे की खिड़की से कमरे में दाखिल हुए और वहां रखी बैग, लावा कंपनी का मोबाइल तथा पैंट में रखी करीब 5 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए. प्रवीण खापरे की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

प्रेमिका पर हुआ शक

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानेदार विनोद गिरी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जांच तेज की. पूछताछ के दौरान पुलिस को नीलिमा की भूमिका पर संदेह हुआ. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में नीलिमा ने अपराध में अपनी भूमिका स्वीकार की. इसके बाद उसकी निशानदेही पर शिवाशीष सराटे (26), सूरज मुंडेकार (24) और दर्शन दाहाटे (26), तीनों निवासी सेवाग्राम-वरुड़ परिसर, को गिरफ्तार किया गया.

लाखों रुपये की उम्मीद, निकले कागजात

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें काले रंग की बैग में लाखों रुपये होने की उम्मीद थी. इसी लालच में बैग चोरी की गई थी. लेकिन बैग खोलने पर उसमें केवल कागजात मिले. इससे नाराज आरोपियों ने रास्ते में उन दस्तावेजों को जला दिया.

1.83 लाख का माल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, आईफोन, कार, काला बैग और 3 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. बरामद माल की कुल कीमत 1 लाख 83 हजार 200 रुपये** बताई गई है.

पुलिस टीम की तत्परता से खुला मामला

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे और एसडीपीओ सुनील महाडिक के मार्गदर्शन में थानेदार विनोद गिरी तथा पुलिसकर्मियों संजय पंचभाई, वीरेंद्र कांबले, अनिल वैद्य, निखिल फुटाणे, हर्षवर्धन मून और अमोल जाधव ने की. मामले की आगे की जांच संजय पंचभाई कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!