चोरी से पहले लूटेरों ने दुकान का सीसीटीवी निकाल फेंका

वर्धा शहर में एक ही रात में 12 दुकानों में चोरी

wardha वर्धा, 16 अगस्त 2026
वर्धा में चोरों ने एक ही रात में 12 दुकानों के शटर तोड़कर सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया। सराफा दुकान, दो मेडिकल स्टोर, किराना, डेली नीड्स समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने से वर्धा में हड़कंप मच गया है। लगातार हुई दुकानफोड़ की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का है।
15 अगस्त की रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में दुकानों के शटर तोड़े। इनमें दिनेश बोधनकर की दुकान से चांदी चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई है। नागपुर रोड स्थित धूनीवाला मठ स्थित प्रकाश माखिजानी की दुर्गेश प्रोव्हिजन, राजेश माखिजानी की ओम बेकरी और महेश माखिजानी की साई कृपा दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। वहीं, वसीम अक्रम पठाण की डेली नीड्स दुकान से करीब दो हजार रुपये नकद चोरी होने की जानकारी है।

उमेश भोयर की भोयर किराना दुका धूनीवाला मठ, प्रियदर्शनी कॉलेज मार्ग स्थित दुकान में भी चोरों ने सेंधमारी की। इसके अलावा नागपुर मार्ग स्थित बजाज के गिरिराज ऑटो प्रतिष्ठान का शटर भी तोड़े जाने की जानकारी सामने आई है। भोयर कॉलेज के पास स्थित पंकज मुरारका की प्रीती सेल्स दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चोरों ने निकालकर फेंक दिया। वहीं, नालवाड़ी के पास स्थित दो मेडिकल स्टोरों को भी चोरों ने निशाना बनाया।

    घटनाओं की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चोरों ने किन-किन दुकानों से कितना माल और नकदी चोरी की, इसका पूरा विवरण जांच के बाद ही सामने आएगा।

एक ही रात में शहर के विभिन्न हिस्सों में करीब 12 दुकानों को निशाना बनाए जाने से पुलिस के सामने चोरों को जल्द पकड़ने की चुनौती खड़ी हो गई है। दुकानफोड़ की इस श्रृंखला के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वहीं, व्यापारियों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों का जल्द से जल्द पता लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!