रेप, हत्या मामले में चार्जशीट दाखिल

  • एसआईटी ने तत्परता से किया अपना काम
  • एसडीपीओ सुनील महाडीक की टीम
  • विधायक ने की थी एसआईटी की मांग


wardha वर्धा, 12 अगस्त 2026
15 जुलाई** की शाम सावंगी पुलिस थाना क्षेत्र में खेत में बने घर में 12 वर्षीय नाबालिग पीड़ित बच्ची के साथ रेप करके उसकी हत्या करने की घटना सामने आई थी। इस मामले में सावंगी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 64(1), 66, 332(बी) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4, 8 एवं 10 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में वर्धा पुलिस ने राहुल राजू मडावी (30), निवासी रोठा को गिरफ्तार किया था। मामला नाबालिग के साथ लैंगिक अत्याचार और हत्या जैसा अत्यंत गंभीर होने के कारण वर्धा के पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल ने तत्काल विशेष जांच दल गठित किया था। इस विशेष जांच दल का नेतृत्व वर्धा विभाग के उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुनील महाडिक को सौंपा गया था।

पूरे मामले की जांच पर अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे को दैनिक पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया था। जांच दल ने मामले की गहन जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ पर्याप्त एवं ठोस साक्ष्य एकत्र किए।

आज, 12 अगस्त को आरोपी के विरुद्ध आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर माननीय न्यायालय में आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!