क्यों रद्द कर दी है नागपुर-वर्धा मेमू ट्रेनें, जनिए …

Nagpur नागपुर, 11 अगस्त 2026
मध्य रेल के नागपुर मंडल द्वारा बोरखेड़ी स्टेशन पर प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग (Pre-NI) एवं नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते नागपुर-वर्धा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनों की सेवाएं दो दिनों के लिए रद्द रहेंगी।

रेल प्रशासन के अनुसार बोरखेड़ी स्टेशन पर लूप लाइनों को तीसरी मेन लाइन से जोड़ने तथा पुराने पॉइंट्स एवं क्रॉसओवर को हटाकर नए पॉइंट्स स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही अप लूप लाइन (UPLL) का उन्नयन किया जाएगा। इस कार्य के कारण गाड़ी संख्या 61109 वर्धा-नागपुर मेमू 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 61110 नागपुर-वर्धा मेमू 29 अगस्त 2026, शनिवार को रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इन तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। कार्य के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन ने खेद व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!