wardha वर्धा, 16 जुलाई 2026
पास के एक गांव में नाबालिग की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल राजू मडावी को गिरफ्तार किया है। साथ ही अधिक छानबीन के लिए एसआईटी भी गठित की गई है। उपरोक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक श्री साैरभ कुमार अग्रवाल ने वर्धा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में दी ।
पुलिस अधीक्षक साैरभ कुमार अग्रवाल ने बताया कि आरोपी राहुल राजू मडावी (30) है । पूछताछ में इस घटना में उसकी भागीदारी सामने आई है । आरोपी राहुल मडावी पास के ही खेत में मजदूरी करने आता है। मृतक बालिका के माता-पिता से उसकी पहचान थी। राजू सहित अन्य दो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। तब पूछताछ में राजू का हाथ इस मामले में पता चला है।
राज्यमंत्री एवं वर्धा जिले के पालक मंत्री डा. पंकज भोयर ने पुलिस अधीक्षक साैरभ कुमार अग्रवाल साहब को एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) गठित करने के आदेश दिए है । फिलहाल इस मामले की जांच के लिए 14 टीमें बनाई गई है. इसमें तकनीकी जांच के लिए दो अलग से टीम तैयार है. मामले की अधिक जांच पड़ताल शुरू है। जिला सामान्य रुग्णालय में पीड़िता का शव लेने पहुंचे गांव के लोग और रिश्तेदारों ने काफी देर तक रास्ता रोको आंदोलन किया, जिसके चलते तनाव की स्थिति निर्माण हो गई थी । लेकिन पुलिस ने बड़ी ही शांति और समझदारी से तीव्र होेते हुए आंदोलन को आगे बढने से रोक दिया ।
