सेवाग्राम अंडर पास बंद किया गया…

Wardha वर्धा 7 जुलाई 2026
सड़क निर्माण कार्य के कारण सेवाग्राम यार्ड स्थित रेलवे अंडरपास 06 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक रहेगा बंद*

यात्रियों एवं आम नागरिकों की सुविधा तथा सड़क निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के उद्देश्य से मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा सूचित किया जाता है कि नागपुर–सेवाग्राम मुख्य रेलखंड के सेवाग्राम–सेलू रोड ब्लॉक सेक्शन में स्थित माइनर ब्रिज (अंडरपास) संख्या 765/2A, किलोमीटर 765/9-10, सेवाग्राम रेलवे यार्ड में सड़क निर्माण कार्य के कारण अस्थायी रूप से यातायात के लिए बंद रहेगा।

यह अंडरपास 06 जुलाई 2026 को प्रातः 06:00 बजे से 13 जुलाई 2026 की रात्रि 12:00 बजे (24:00 बजे) तक सभी सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।

रेल प्रशासन आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध करता है कि इस अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा निर्माण कार्य के दौरान जारी किए गए यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!