Wardha वर्धा, 4 अक्टूबर 2026
हिंदी दिवस के अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) ने ICCR छात्रवृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत भारत के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन कर रहे विदेशी छात्र-छात्राओं के लिए ‘मुझ में भारत बसता है’ शीर्षक से एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन लेखन और वीडियो निर्माण की श्रेणियों में किया गया था। वियतनाम की छात्रा होआंग हुओंग क्विन्ह (चाँदनी), जो वर्तमान में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में बी.ए. हिंदी का अध्ययन कर रही हैं, ने वीडियो निर्माण की श्रेणी में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में श्रीलंका, नेपाल, उज़्बेकिस्तान और बांग्लादेश सहित विभिन्न देशों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया और पुरस्कार प्राप्त किए। ये विद्यार्थी भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्ययन कर रहे हैं।
