40 फुट गहरे कुएं में गिरा तेंदुआ रेस्क्यू किया …


Wardha वर्धा, 4 अक्तूबर 2026
कारंजा घाड़गे वनपरिक्षेत्र के सेल गांव उमाटे शिवार में खेत के कुएं में गिरे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

शिकार का पीछा करते हुए देर रात एक तेंदुआ सेल गांव शिवार में रघुनाथ शामराव हिगवे के खेत में स्थित करीब 40 फीट गहरे कुएं में गिर गया. इसकी जानकारी वन विभाग को मिलने के बाद वनपरिक्षेत्र अधिकारी विनोद कोहळे के नेतृत्व में वन विभाग की टीम, आरआरटी टीम तथा कारंजा पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा.

वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे के भीतर तेंदुए को सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद कर लिया. इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक अधिवास में छोड़ दिया गया.

इस कार्रवाई में क्षेत्र सहायक केकान, क्षेत्र सहायक गडे, वनरक्षक वी.एस. अंबोलकर, वनरक्षक के.एस. कांबळे, अक्षय जाधव, अर्जुन कोरडे, कृष्ण कांबळे, प्रतीक कांबळे, सागर, ए.डी. वेले, अडसळ तथा आरआरटी टीम के आयुष सातपुते, गणेश, स्वप्निल वंजारी, गौरव आदि ने सहभाग लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!