wardha वर्धा,24 अप्रैल
क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर की एक बंद जिनिंग पर छापा मारा । तब वहां से बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्ज मिला है. वर्धा के पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल ने मादक पदार्थ रखने और उनकी बिक्री करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश स्थानीय अपराध शाखा को दिए थे। इसी के तहत स्थानीय अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।
22 अप्रैल को स्थानीय अपराध शाखा, वर्धा की टीम को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस स्टेशन वर्धा शहर क्षेत्र के अंतर्गत हनुमान नगर, बोरगांव मेघे, वर्धा स्थित एक बंद जिनिंग के पीछे खुले परिसर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत छापा मारा गया।
छापे के दौरान आरोपी 1) कार्तिक प्रमोद वाघमारे, उम्र 21 वर्ष, तथा 2) रक्षक गौतम देशभ्रतार, उम्र 23 वर्ष, दोनों निवासी हनुमान नगर, बोरगांव मेघे, वर्धा, अपनी एक्सेस 125 मोपेड क्रमांक MH-32-AU-6679 से मौके पर आकर मेफेड्रोन (एमडी ड्रग्स) बेचते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।
मौके पर ही जप्ती पंचनामा की कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से कुल 3 ग्राम 63 मिलीग्राम मेफेड्रोन (एमडी ड्रग्स), 1 मोपेड और 4 मोबाइल फोन सहित कुल 2,82,520 रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस स्टेशन वर्धा शहर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ कुमार अग्रवाल तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में, स्थानीय अपराध शाखा वर्धा के पुलिस निरीक्षक श्री विनोद चौधरी, उपनिरीक्षक विजयसिंह गोमलाडु तथा कर्मचारी अरविंद येनुरकर, रोशन निंबो६कर, रवि पुरोहित और अभिषेक नाईक द्वारा की गई।
