सेवाग्राम में राष्ट्रपति ने लगाया बेल पाैधा चलाया चरखा

wardha वर्धा, 16 अप्रैल: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सेवाग्राम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कई वर्षों तक निवास रहे आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रार्थना सभा में भाग लिया तथा परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

इस अवसर पर राज्यपाल जिष्णू देव वर्मा, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे और राज्य मंत्री तथा पालक मंत्री डॉ. पंकज भोयर उपस्थित थे। आश्रम में आगमन के बाद आश्रम प्रतिष्ठान की ओर से सचिव विजय तांबे और विश्वस्त चंदनपाल ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

उन्होंने आश्रम में बापू के पहले निवास स्थान, जिसे अब ‘आदि निवास’ कहा जाता है, का दौरा किया तथा बापू की कुटिया का भी निरीक्षण किया, जहां वे कई वर्षों तक रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कस्तूरबा गांधी के निवास ‘बा’ निवास और बापू के तत्कालीन कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

आश्रम प्रतिष्ठान के सचिव विजय तांबे ने उन्हें बापू के निवास और उनसे जुड़ी अनेक जानकारियां दीं। इस दौरान राष्ट्रपति ने स्वयं चरखे पर सूत काता। आश्रम भ्रमण के बाद उन्होंने बापू कुटी परिसर में बेल प्रजाति के वृक्ष का रोपण किया।

इस अवसर पर प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी वान्मथी सी, विशेष पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटील, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण, जिला पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल तथा आश्रम प्रतिष्ठान के पदाधिकारी उपस्थित थे।

इससे पहले, सेवाग्राम हेलीपैड पर आगमन के बाद राज्यपाल जिष्णू देव वर्मा, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, पालक मंत्री डॉ. पंकज भोयर और जिलाधिकारी वान्मथी सी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चरखे पर सूत कातकर स्वदेशी आंदोलन की याद दिलाई । इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल डॉ. विष्णुदेव सर्मा, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर, जिलाधिकारी वान्मथी सी. सहित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!