56 हजार का माल जब्त
Wardha वर्धा, 16 मार्च
पंजाब से आए हुए दामाद के साथ वह महीला हिंगणी में गांजे का धंधा कर रही है. मुखबीर से मिली जानकारी के आधार पर अपराध शाखा ने छापा मारकर महिला और युवक को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जब्त माल का बाजार मूल्य 56,500 रुपए है.
अपराध शाखा पेट्रोलिंग पर थी. तब उन्हें सूचना मिली कि सेलू तहसील के हिंगणी में वार्ड क्र. 1 में गिताबाई चुटके अपने घर से गांज का धंधा कर रही है. मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गिताबाई चुटके के घर में छापा मारा. तब गिताबाई चुटके तथा उसका दामाद रौशन कुमार उर्फ रोशनसिंह तुलसी सहाणी, निवासी अमृत कॉलोनी, लुधियाना (पंजाब) दोनों मिलकर गांजा बेच रहे है.
आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 किलो 60 ग्राम गांजा तथा एक मोबाइल सहित 56,500 रुपये मूल्य का माल जब्त किया है. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उक्त गांजा गणेशनगर, सातगांव, बुट्टीबोरी निवासी मधु गुजरकर से खरीदकर लाया है.
इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ सेलू में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा, पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, सहायक पुलिस निरीक्षक आशिषसिंह ठाकुर, पुलिस उपनिरीक्षक प्रकाश लसुंते तथा पुलिस कर्मचारी अरविंद येनुरकर, रोशन निंबोलकर, रवि पुरोहित, अभिषेक नाईक और प्रीति धवले ने की है.
