सेलू के देवतारे लेआउट में चोरों का आतंक

अभय बेदमोहता
Wardha ​सेलू:
शहर के देवतारे लेआउट परिसर में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। शुक्रवार, 9 जनवरी की दोपहर एक बंद घर का अलमारी तोड़कर 45 हजार रुपये की नगदी चोरी होने की घटना सामने आई है। इस इलाके में यह चौथी चोरी है, जिससे नागरिकों में दहशत का माहौल है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवतारे लेआउट निवासी सुनीता माजरे के घर में सृष्टि अमर भोसले अपने पति के साथ किराए पर रहती हैं। पति एक कंपनी में काम करते हैं, जबकि सृष्टि मगन संग्रहालय के एक बचत समूह में कार्यरत हैं।


​शुक्रवार दोपहर 12 से 2 बजे के बीच, जब घर बंद था, चोरों ने इसका फायदा उठाकर भीतर प्रवेश किया। चोरों ने घर की अलमारी को तोड़कर उसमें रखे 45 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। दोपहर करीब 2 बजे जब सृष्टि भोसले अपने बेटे को स्कूल से लेकर घर लौटीं, तो उन्हें सारा सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी की जांच करने पर पता चला कि उसमें रखी नगदी गायब थी।


​पुलिस के सामने बड़ी चुनौती
​देवतारे लेआउट में लगातार हो रही चोरियां सेलू पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई हैं। इससे पहले इसी क्षेत्र में हाथगाड़ी, तांबे के बर्तन और लोहे के सामान की चोरी हो चुकी है। अब सीधे घर के अंदर घुसकर दिनदहाड़े हुई इस चोरी ने पुलिस के खौफ पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।


​कानूनी कार्रवाई और जांच
​इस मामले में सेलू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहित के तहत मामला दर्ज किया है। घटना की सूचना मिलते ही:
​जांच अधिकारी और पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
​फोरेंसिक टीम और श्वान पथक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

​निवासियों की मांग:
“परिसर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस को तुरंत गश्त बढ़ानी चाहिए और चोरों को गिरफ्तार करना चाहिए, ताकि आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें।” — देवतारे लेआउट निवासी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!