वर्धा ट्रैफिक पुलिस ने क्यों चलाया बुलडोजर

wardha वर्धा, 8 जनवरी
ट्रैफिक पुलिस वर्धा ने गैर कानूनी तरीके से लगाए गए 150 सायलसेंर को रोड रोलर तले कुचल दिया है। माननीय कोर्ट के आदेश पर इन साइलेंसरों को पंचों की उपस्थिति में रोलर से दबाकर नष्ट किया गया।


सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर, पुलिस अधीक्षक सौरभ अग्रवाल के मार्गदर्शन में वर्धा ट्रैफिक कंट्रोल ब्रांच द्वारा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 190(2), 194A और 198 के तहत अवैध रूप से लगाए गए, बड़े आवाज़ वाले कृत्रिम साइलेंसरों पर कार्रवाई की गई। ये साइलेंसर बिना अनुमति के लगाए गए थे और इनका ध्वनि स्तर 80 डेसिबल से अधिक था, जिससे अन्य वाहन चालकों और नागरिकों को परेशानियाँ हो रही थीं। वर्धा ट्रैफिक पुलिस ने इन 150 साइलेंसरों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त किया।


यह कार्रवाई वर्धा ट्रैफिक ब्रांच के पुलिस निरीक्षक विलास पाटील, पुलिस उप निरीक्षक अमोल लगड, एएसआई मंगेश येळणे, संजय भांडेकर, रियाज खान, दिलीप आंबटकर, प्रशांत करंजेकर, पुलिस हवलदार आशीष देशमुख, किशोर पाटिल, मुकेश राऊत और प्रदीप कोहले द्वारा आज दिनांक 12:00 बजे बजाज चौक में की गई।


पुलिस निरीक्षक, ट्रैफिक शाखा विलास पाटिल ने जनता से आह्वान किया है कि बिना अनुमति के साइलेंसर न बदलें, बड़े आवाज़ वाले साइलेंसर का उपयोग न करें और पटाखे न फोड़ें। अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, कृपया इसका ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!