- सहयोग शिक्षण प्रसारक मंडल का आयोजन
- 50 राष्ट्रीय स्तर के एम्पायर रहेंगे
- विजेताओं को भारी पुरस्कार
wardha वर्धा, 24 दिसम्बर
सहयोग शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा 26 से 28 दिसंबर तक खो खो स्पर्धा का आयोजन किया है। मंडल के सदस्य प्रदीप महाजन एवं वसंतराव कोकाटे की स्मृति में विदर्भ राज्य स्तरीय खो खो महिला व पुरुष प्रतियोगिता हो रही है । इस उपलक्ष्य में वर्धा में राष्ट्रीय स्तर के 50 रेफ्री और 300 महिला, पुरुष वर्धा में आ रहे हैं। पत्रकार परिषद में यह जानकारी मंडल के मार्गदर्शक पूर्व नगराध्यक्ष अतुल तराले ने दी. वे खो खो स्पर्धा के आयोजन की जानकारी देते समय मंडल के अध्यक्ष डा. यशवंत हिवंज, उपाध्यक्ष प्रशांत पांडे, सचिव संदीप देशमुख , सह सचिव आदित्य हिवरे, कोषाध्यक्ष कैलाश बाकरे, सह कोषाध्यक्ष विजय धनवलकर, उपस्थित थे।
मंडल के मार्गदर्शक अतुल तराले ने बताया कि मंडल की स्थापना वर्ष 2002 में हुई थी. स्थापना से लेकर आज तक मंडल द्वारा 6 बार राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा चुका है।
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह दिनांक 26 दिसंबर 2025 को सायं. 6.00 बजे संपन्न होगा। इस अवसर पर विदर्भ क्षेत्र की 13 पुरुष टीमें एवं 10 महिला टीमें इस स्पर्धा में शामिल होगी। प्रतियोगिता की सफलता के लिए 100 कार्यकर्ता सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
खिलाड़ियों के तीनों दिनों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था शिववैभव मंगल कार्यालय, बैचलर रोड, वर्धा में की गई है। पुरुष वर्ग के पुरस्कारों में प्रथम पुरस्कार: ₹31,000 नकद, ट्रॉफी एवं टीम के खिलाड़ियों को उपहार, द्वितीय पुरस्कार: ₹21,000 नकद, ट्रॉफी एवं टीम के खिलाड़ियों को उपहार, तृतीय पुरस्कार: ₹11,000/- नकद, ट्रॉफी एवं टीम के खिलाड़ियों को उपहार, महिला वर्ग के पुरस्कारों में प्रथम पुरस्कार 21,000 नकद, ट्रॉफी एवं टीम के खिलाड़ियों को उपहार, द्वितीय पुरस्कार: ₹15,000/- नकद, ट्रॉफी एवं टीम के खिलाड़ियों को उपहार, तृतीय पुरस्कार: ₹7,000/- नकद, ट्रॉफी एवं टीम के खिलाड़ियों को उपहार दिए जाएंगे।
इसके अलावा प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। फाइनल मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ आक्रमक खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ रक्षक एवं सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर को ‘मालिकावीर पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के अवसर पर वर्धा के पूर्व सैनिकोंतथा सामाजिक एवं क्रीड़ा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों का गणमान्य अतिथियों के हाथों सम्मान किया जाएगा।
