श्रीनाथ जी को 56 भोग

  • गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट महोत्सव
  • भक्तिभाव से सजा माहेश्वरी भवन

Wardha वर्धा, 28 अक्टूबर
दिवाली के अगले दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा का पर्व इस वर्ष भी भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। माहेश्वरी भवन में रविवार, 26 अक्टूबर 2025 को माहेश्वरी मंडल वर्धा द्वारा भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के व्यंजन अर्पित किए गए, जिन्हें पर्वत के रूप में सजाया गया। इस आयोजन के सम्बंध में अधिक जानकारी देते हुए समाज के समन्वयक राजकुमार जी जाजू ने बताया कि

यह परंपरा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासी जनता की रक्षा करने की स्मृति में मनाई जाती है।माहेश्वरी मंडल के समन्वयक राजकुमार जाजू ने बताया कि यह आयोजन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है, जिसमें संपूर्ण राजस्थानी, गुजराती समाज सहित सभी वैष्णव परिवारों को आमंत्रित किया जाता है।

भगवान श्रीनाथजी की कृपा से कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान श्री विट्ठल की आकर्षक रंगोली और ‘पंढरपुर वारी’ की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोहा। इसे सौ. रश्मि राठी, सीए राजेश राठी, सौ. कंचन मूंदड़ा तथा सौ. कृष्णा कुलधारिया ने साकार किया। हवेली मंदिर में दिनभर अन्नकूट दर्शन होते रहे और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गोवर्धन पूजा के धार्मिक संदेश—प्रकृति और अन्न सम्मान—का अनुभव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!