wardha वर्धा, 21 अप्रैल
वर्धा जिले के राजस्व विभाग में लागू की गई ई-ऑफिस प्रणाली की सराहना राज्य सरकार ने की है। वर्ष 2024-25 के राजीव गांधी प्रशासनिक गतिशीलता अभियान के अंतर्गत इस उल्लेखनीय कार्य को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
मुंबई में आयोजित राजीव गांधी प्रशासनिक गतिशीलता अभियान पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों यह पुरस्कार वर्धा के तत्कालीन जिलाधिकारी राहुल कर्डिले को प्रदान किया गया।
नई तकनीक के उपयोग से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में बदलाव आवश्यक होता है। वर्धा के तत्कालीन जिलाधिकारी राहुल कर्डिले ने वर्ष 2023-24 में जिलाधिकारी कार्यालय, वर्धा में ई-ऑफिस प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू किया। इससे प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता आई।
इस उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए राजीव गांधी प्रशासनिक गतिशीलता प्रगति अभियान 2023-24 की स्पर्धा में वर्धा जिले को राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। यह चयन विभागीय स्तर की चयन समितियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों के आधार पर किया गया।
उन्होंने वर्धा जिले के तहसील स्तर पर भी ई-ऑफिस प्रणाली लागू की, जिससे कागजी फाइलों की मात्रा में कमी आई और कार्यप्रणाली अधिक सुव्यवस्थित हुई। वर्तमान में वे नांदेड जिले के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं और वहां भी इस प्रणाली की शुरुआत कर चुके हैं।
इस उपलब्धि के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी राहुल कर्डिले को 6 लाख रुपये का द्वितीय राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया। बदलते तकनीकी युग और वैश्वीकरण के चलते प्रशासन में गुणात्मक सुधार लाने, जनोन्मुखता बढ़ाने और निर्णय क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जाता है।
इस अभियान में वर्धा जिले को राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ और यह पुरस्कार मुख्यमंत्री के हाथों तत्कालीन जिलाधिकारी श्री राहुल कर्डिले ने स्वीकार किया ।
