Nagpur नागपुर, 19 अक्टूबर 2026
प्रेम संबंधों में विवाद के बाद एक विवाहित व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात छिपाने और सबूत मिटाने के इरादे से आरोपी ने शव अपनी कार में रखा और 154 किमी दूर नागपुर जिले के हिंगणा क्षेत्र के कान्होली में ले जाकर दफना दिया। घटना के तीन दिन बाद, 17 अक्टूबर को आरोपी खुद चंद्रपुर शहर पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी की पहचान चंद्रपुर निवासी संतोष साखरकर (45) के रूप में हुई है। #Nagpur #Chandrapur #MurderCase #CrimeNews #MaharashtraCrime GirlfriendMurder #PoliceInvestigation #CrimeReport
तीन-चार वर्षों से थे प्रेम संबंध
पुलिस के अनुसार, संतोष विवाहित है और चार वर्षों से एक विवाहित महिला के साथ उसके प्रेम संबंध थे। महिला के कथित रूप से लगातार दबाव बनाने और दोनों के बीच बार-बार विवाद होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। महिला चाहती थी कि संतोष केवल उसी से बातचीत करे और उसके साथ ही रहे।
विवाद के बाद गला दबाकर हत्या
14 अक्टूबर को संतोष अपनी प्रेमिका से मिलने आरवट जंगल क्षेत्र में गया था। वहां दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर संतोष ने महिला का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव अपनी कार में रखा और नागपुर जिले के हिंगणा क्षेत्र के कान्होली पहुंचा। वहां एक सुनसान स्थान पर गड्ढा खोदकर शव दफना दिया और वापस चंद्रपुर लौट आया। #Nagpur #Chandrapur #MurderCase #CrimeNews #MaharashtraCrime GirlfriendMurder #PoliceInvestigation #CrimeReport
तीन दिन बाद खुद थाने पहुंचा
हत्या के बाद आरोपी तीन दिनों तक बेचैन रहा। आखिरकार 17 अक्टूबर को वह चंद्रपुर शहर पुलिस थाने पहुंचा और वारदात की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम तत्काल हिंगणा पहुंची।
तहसीलदार की मौजूदगी में निकाला शव
कार्यकारी दंडाधिकारी एवं तहसीलदार की मौजूदगी में नियमानुसार पंचनामा कर खुदाई की गई और महिला का शव बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल, चंद्रपुर भेजा गया। चंद्रपुर शहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है। #Nagpur #Chandrapur #MurderCase #CrimeNews #Nagpur #Chandrapur #MurderCase #CrimeNews #MaharashtraCrime GirlfriendMurder #PoliceInvestigation #CrimeReport
