Wardha वर्धा 2026
मध्य प्रदेश से विदेशी शराब लेकर आते समय सेवाग्राम पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया. दत्तपुर चौक पर की गई । नाकाबंदी के दौरान मारुति सुजुकी ब्रेजा कार से 1,200 बोतलें विदेशी शराब बरामद की गईं । पुलिस ने शराब और कार सहित कुल 10 लाख 4 हजार 800 रुपये का माल जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश से लाई जा रही विदेशी शराब नागपुर और पवनार के रास्ते वर्धा पहुंचाई जा रही । सूचना के आधार पर सेवाग्राम पुलिस ने दत्तपुर चौक पर पवनार से वर्धा की ओर जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की. इसी दौरान संदिग्ध कार क्रमांक एमएच-32-एएच-3417 को रोककर तलाशी ली गई। कार में चालक की सीट पर नालवाड़ी, वर्धा निवासी दिनेश येंडाले (35) मिला. पंचों की मौजूदगी में कार की तलाशी लेने पर शराब की खेप बरामद हुई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे और उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुनील मंडलिक के निर्देश पर थानेदार देवेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस उपनिरीक्षक अजयकुमार येळणे, पुलिस हवलदार संदीप मेंढे, सहायक फौजदार सतीश दरवरे और पुलिस सिपाही अक्षय गुडापे ने कार्रवाई में भाग लिया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है ।
