वर्धा की होटल में यवतमाल के व्यक्ति का शव

Wardha वर्धा, 10 अक्टूबर 2026

पुराना आरटीओ ऑफिस के पास स्थित होटल रामाकृष्णा में एक व्यक्ति का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला हैं। घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस टीम होटल में पहुंची। यह मामला 10 अक्टूबर की दोपहर में सामने आया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवीण नवलमल कोठारी ( 55)
शनिवार की दोपहर 3:45 बजे के दौरान होटल रामकृष्ण पहुंचे और तीसरी मंजिल के कमरे संख्या 302 को बुक किया था । कुछ देर बाद उसी कमरे में एक महिला आई। करीब आधे घंटे बाद वह महिला घबराहट की हालत में कमरे से बाहर आई और होटल के काउंटर पर मौजूद प्रबंधक को कोठारी की तबियत खराब होने की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही होटल के दो कर्मचारी तुरंत कमरे नंबर 302 पर पहुंचे और वहां कोठारी को बेहोशी की स्थिति में पाया। मृतक यवतमाल जिले के कलम तहसील में स्थित कामठवाड़ा का रहने वाला है।

होटल कर्मचारियों ने घटना की सूचना वर्धा शहर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से कोठारी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शहर पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है; कारणों का पता लगाने के लिए होटल के सीसीटीवी फुटेज तथा कमरे में मौजूद अन्य सामग्री की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!