वर्धा में जलेगा 51 फुट ऊंचा रावण का पुतला

  • विहिंप और बजरंग दल का आयोजन
  • गृह राज्यमंत्री भोयर उपस्थित रहेंगे
  • विहिप, बजरंग की पत्रकार परिषद
  • दिल्ली के कारीगर बना रहे रावण का पुतला
  • गृह राज्यमंत्री भोयर उपस्थित रहेंगे के कर
  • हजारों की उपस्थिति में होगा आयोजन
  • वीर पत्नी, पूर्व सैनिकों का होगा सम्मान

Wardha वर्धा, 12 अक्टूबर 2026
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, वर्धा की ओर से प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी विजयादशमी के पावन अवसर पर भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया है। इस वर्ष 51 फुट ऊंचा रावण बनाया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली के कारीगर बुलाए गए हैं। मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजे सर्कस ग्राउंड मैदान, वर्धा में रावण दहन किया जाएगा। यह जानकारी बजरंग दल के जिला संयोजक बबलू राऊत ने दी। वे साईं मंदिर सभागृह में आयोजित पत्रकार परिषद में बोल रहे थे । (Ravana Dahan Organized by Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal)

इस समय जिला सह संयोजक अमोल अतकर, जिला अखाड़ा प्रमुख अश्विनकुमार साहू, पूर्व जिला संयोजक अमित ठाकुर, बजरंग दल नगर सहसंयोजक निखिल मसराम , साईं मंदिर के ट्रस्टी सुभाष जी राठी उपस्थित थे। जिला संयोजक बबलू राऊत ने बताया कि समारोह में आकर्षक आतिशबाजी भी होगी। विशेष सुरक्षा व्यवस्था: नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के सहयोग से विशेष और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। श्रीराम,सीता, लक्ष्मण हनुमानजी की वेशभूषा पहने हुए बालकों के हाथों रावण दहन किया जाएगा। (Ravana Dahan Organized by Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal)

इस आयोजन पर प्रमुख रूप से राज्यगृह मंत्री डा. पंकज भाेयर, पुलिस अधीक्षक साैरभ कुमार अग्रवाल सहित अन्य प्रतिष्टित नागरिक उपस्थत रहेंगे। मेहश (बबलू ) राऊत और अमित ठाकुर ने इसी आयोजन के दाैरान पूर्व सैनिक, वीर पत्नी, वीर माताओं का भी सम्मान किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, वर्धा ने जिले के सभी पत्रकारों, नागरिकों और धर्मप्रेमी भाई-बहनों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और आमंत्रण स्वीकार करने का विनम्र अनुरोध किया है। (Ravana Dahan Organized by Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!