अपहरनकर्ता को फेरी वाले ने पहचाना

  • आरोपी उदय नखलवार गिरफ्तार
  • राजुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • अपहरण सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
  • तेलंगाना में मिला अपहरणकर्ता

Nagpur नागपुर 10 अक्टूबर 2026 :- तेलंगाना राज्य के पेद्दापल्ली गांव से नाबालिग बच्ची का अपहरण कर फरार हुए आरोपी उदय अशोक नखलवार को राजुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत बच्ची को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई से राजुरा पुलिस की कार्यकुशलता सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी उदय नखलवार, निवासी रमाबाई नगर, राजुरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137, 64(1), 64(2) तथा 65(1) सहित संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के जांच सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश पाटील ने की। उन्हें पुलिसकर्मी संदीप बुरडकर और रोहित चिटगिरे का सहयोग मिला।

पुलिस के अनुसार, आरोपी उदय यह तेलंगाना के पेद्दापल्ली गांव में होने की जानकारी मिलने के बाद जांच अधिकारी योगेश पाटील 8 अक्टूबर 2026 की सुबह पुलिस दल के साथ वहां पहुंचे। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। रेलवे स्टेशन परिसर में उसकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की, लेकिन आरोपी ने मोबाइल बंद कर दिया, जिससे पुलिस के सामने परेशानी खड़ी हो गई।

इसके बावजूद पुलिस ने हार नहीं मानी। आसपास की किराना दुकानों और फेरीवालों को आरोपी का फोटो दिखाकर जानकारी जुटाई गई। इसी दौरान एक फेरीवाले ने आरोपी को पहचान लिया और बताया कि वह उसी इलाके में रहता है। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके कब्जे से नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अपहरण और बार-बार यौन अत्याचार करने जैसे गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को राजुरा लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश पाटील, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कर रहे हैं।

नाबालिग की पहचान गोपनीय रखते हुए पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!