आवारा कुत्तों का बंदोबस्त करने की मांग


Wardha वर्धा, 9 अक्टूबर 2026
AIMIM पुलगांव शहर अध्यक्ष वसीम उर्फ बबलू शेख और शहर कमेटी की ओर से शुक्रवार को नगर परिषद प्रशासन को शहर की दो प्रमुख समस्याओं को लेकर निवेदन सौंपा गया। कार्यकर्ताओं की ओर से नगर परिषद के उपाध्यक्ष को निवेदन दिया गया।

पुलगांव शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के कारण नागरिकों में डर का माहौल है। खासकर छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुत्तों के काटने और लोगों के पीछे दौड़ने की घटनाओं से नागरिकों की सुरक्षा का सवाल पैदा हो गया है। AIMIM ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की कि आवारा कुत्तों की समस्या पर जल्द ध्यान देकर उनके टीकाकरण, नसबंदी और उचित प्रबंधन के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

पुलगांव शहर में पिछले कई दिनों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है।इससे फुटपाथ पर छोटी दुकानें लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले गरीब दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इन दुकानों से होने वाली कमाई से ही उनके घर का खर्च और बच्चों की पढ़ाई चलती है।

AIMIM ने गरीब और छोटे दुकानदारों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कुछ समय के लिए स्थगित करने की मांग की, ताकि उनके परिवारों की आजीविका पर संकट न आए.AIMIM ने प्रशासन से दोनों समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देकर जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की. इस अवसर पर वसीम उर्फ बबलू शेख सहित AIMIM की पूरी शहर कमेटी उपस्थित रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!