Wardha वर्धा, 24 सितम्बर 2026
बाहर के गांव से आई एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। लोहमार्ग वर्धा जिला पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नागपुर जिले की 19 साल की युवती बुधवार 23 सितंबर की रात वर्धा रेलवे स्टेशन पर आई थी। स्टेशन परिसर में कुछ बदमाश युवकों ने मदद का बहाना करके युवती को स्टेशन परिसर से बाहर शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
इस मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अपनी कार्रवाई शुरू की।
लोहमार्ग पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे ने बताया कि सभी संदिग्ध युवक पुलिस हिरासत में हैं। पीड़िता और आरोपियों से अभी पूछताछ की जा रही है। मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
