Nagpur नागपुर, 15 सितंबर 2026
वाशिम जिले की कारंजा लाड तहसील के पासरनी और धामनी (खड) गांव में बारिश के अभाव में बर्बाद हुई सोयाबीन की फसल का खेतों में पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और मौजूदा गंभीर स्थिति की जानकारी ली गई।
बारिश के अभाव में फसलें प्रभावित होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है । पूरे राज्य में सूखे जैसे हालात बनने का दावा करते हुए किसानों ने सरकार से तत्काल सूखा घोषित करने और सूखा राहत के उपाय लागू करने की मांग की। साथ ही प्रभावित किसानों को पर्याप्त आर्थिक सहायता देने तथा फसल बीमा की राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।
इस अवसर पर सलील देशमुख, विधायक सुनील भुसारा, रविकांत वरपे, पंकज नाना बोराडे, पंकज मोहोल, जिलाध्यक्ष अमितभाई खांदसे, नायक पाटनी, ज्योतिताई गणेशपुरे, सुमित पाटील, राजेश पाथरकर, अनंता काले, मनोज कनकीरड और सुभान भाई सहित स्थानीय किसान, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.
