महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बावनकुले ने किया साहू का सत्कार

Nagpur नागपुर : महाराष्ट्र राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखरजी बावनकुले के कार्यालय में नवनियुक्त नागपुर विभागीय अध्यक्ष (छह जिलों) श्री अश्विन अजयजी साहू का सत्कार एवं अभिनंदन किया गया.

श्री अश्विनजी साहू समाजसेवा में सदैव सक्रिय रहते हैं. विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए वे अनेक सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. समाजहित के कार्यों के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है.

इस अवसर पर नागपुर, वर्धा सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. नागपुर, वर्धा तथा अन्य क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं ने श्री चंद्रशेखरजी बावनकुले का भी जोरदार सत्कार एवं अभिनंदन किया. सभी ने श्री साहू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए समाजहित में उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की.

नागपुर से श्री अरुणजी साहू, अजयजी गुप्ता, दिनेश नंदलालजी साहू, नारायणजी साहू, भट्टूजी जायसवाल, किशनजी गुप्ता, बेबी नंदाजी साहू, प्रगतिजी बनोदे, रौनकजी चौधरी, वैभवजी चौधरी, प्रितेशजी साहू, साहिलजी जैस, सजलजी जैस, अंकुशजी साहू एवं अभिजीतजी साहू सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे.

वर्धा से सुनीलजी साहू, विजयजी साहू, आकाशजी साहू, शुभमजी साहू, अमितजी साहू, बबलूजी साहू एवं राजेशजी साहू सहित समाजबंधुओं ने समारोह में उपस्थित होकर शुभकामनाएँ दीं.

साथ ही महाराष्ट्र प्रांतिक तेली समाज के मराठी भाषी समाजबंधुओं में वैभवजी उगे-मुगे, वैभवजी राव ऊत, चंदूजी वाघमारे एवं चंदूजी चामटकर सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे.

इस अवसर पर प्रशांत पाटील, मधुभाऊ केडवतकर, साठे मैडम एवं नीलमजी साहू की भी विशेष उपस्थिति रही.

समाजबंधुओं द्वारा मिले स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया. यह नई जिम्मेदारी समाज को संगठित, मजबूत और एकजुट करने के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!