वर्धा में बनाया जाएगा सेवाग्राम विकास पार्क ?

wardha वर्धा,11 फरवरी
वर्धा जिले में विकास कार्यों के तहत नाविण्यपूर्ण योजनाओं के तहत ‘सेवाग्राम विकास पार्क’ स्थापित करने का जिले के पालक मंत्री डा. पंकज भोयर ने सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने रखा है। इसे शीघ्र स्वीकृति देने की मांग भी की गई है, जिससे पर्यटन को बढावा मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री तथा वित्त एवं नियोजन मंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मुंबई में जिला वार्षिक योजनाओं के आराखड़ों को अंतिम रूप देने के लिए राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर और विधायक सुमित वानखेडे उपस्थित थे। वर्धा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी वान्मथी सी., मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, नियोजन अधिकारी अनिरुद्ध राजुरवार शामिल हुए।

बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए सेवाग्राम विकास प्रारूप के माध्यम से सेवाग्राम और वर्धा में विभिन्न विकास कार्य किए गए हैं। अभी नाविण्यपूर् कार्य प्रस्तावित हैं। इन कार्यों के लिए आवश्यक निधि को मंजूरी देने की मांग की गई है।

विधायक सुमित वानखेडे ने भी योजना का आकार 350 करोड़ से बढ़ाकर 450 करोड़ रुपये करने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्कूलों, अस्पतालों और आंगनवाड़ियों को मिलने वाला निधि पर्याप्त नहीं है, इसलिए समुचित नियोजन कर स्थायी समाधान आवश्यक है।

जिला वार्षिक योजना के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर निधि उपलब्ध कराई जाती है, जिससे हर वर्ष हजारों विकास कार्य किए जाते हैं। इसलिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वर्धा जिला वार्षिक योजना के प्रारूप में वृद्धि करने की मांग पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने की।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में सामान्य जिला वार्षिक योजना के अंतर्गत जिले को 350 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। इस वर्ष इसमें उल्लेखनीय वृद्धि आवश्यक बताई गई। कारंजा तहसील आकांक्षी तहसील है और इस वर्ष उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। अगले वर्ष उसे राज्य में प्रथम स्थान पर लाने का लक्ष्य रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!