Wardha वर्धा, 22 अक्टूबर 2026
पुलिस दल के साथ अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए आए आरोपी ने महिला डाक्टर को अचानक तमाचा जड़ दिया । इतना ही नहीं आरोपी ने डाक्टर को गाली गलाैच कर धमकी भी दी । यह वारदात 21 अक्टूबर के दिन वर्धा जिले के तलेगांव में हुई है ।
गांव के व्यक्ति पर ब्लेड से हमला करने के आरोप में कादिर अली रज्जाक अली पर केस दर्ज किया गया था । आरोपी कादिर अली रज्जाक अली को पुलिस अदालत में पेश करने से पहले मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर गए थे । थे । उसी दाैरान आरोपी अली ने अचानक डॉ. श्रद्धा भुमरे के गाल पर जोरदार तमाचा जड़ दिया । इससे पहले की वो कोई दूसरा कदम उठाता, डाक्टर सतर्क होकर पीछे हट गई ।
इस घटना के विरोध में महाराष्ट्र राज्य राजपत्रित चिकित्सा अधिकारी (एमएजीएमओ) ने जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग का ज्ञापन सौंपा । साथ ही आरोपी के साथ आए पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच करके कार्रवाई की मांग की है । आरोपी पर कार्रवाई नहीं करने पर डाक्टराें ने ओपीडी की सेवाएं बंद रखने की चेतावनी दी है ।
