- 23 अक्टूबर को होगा मतदान
- बीजेपी और कांग्रेस में लढ़त
- स्नातक निर्वाचन क्षेत्र वर्धा
Wardha वर्धा, 22 अक्टूबर 2026
नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को वर्धा जिले के 41 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा. मतदाता सुबह 8 से शाम 4 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे. जिले में कुल 21,742 स्नातक मतदाता पंजीकृत हैं. सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी तथा जिलाधिकारी वान्मथी सी. ने मतदाताओं से मतदान में भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की है.
जिले में मतदान के लिए कुल 41 केंद्र बनाए गए हैं. इनमें आष्टी में 2, कारंजा में 3, आर्वी में 6, आंजी बड़ी में 1, सेलू में 2, सिंदी रेलवे में 1, सेवाग्राम में 1, वर्धा में 11, पुलगांव में 2, देवली में 2, समुद्रपुर में 2 और हिंगणघाट में 8 मतदान केंद्र शामिल हैं.
मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्रवार मतदान केंद्राध्यक्ष, मतदान अधिकारी, जोनल अधिकारी और माइक्रो ऑब्जर्वर सहित 250 से अधिक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. मतदान शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है.
जिले के कुल 21,742 मतदाताओं में 13,099 पुरुष और 8,643 महिला मतदाता शामिल हैं. सभी मतदाता निर्धारित समय के भीतर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे.
चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. मतदान केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, मतदाताओं को निर्भय वातावरण उपलब्ध कराने और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस व्यवस्था सतर्क रहेगी. जिला प्रशासन ने मतदान की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.
