अनेक जिलों में ठगी करके छिपा दिल्ली में आखिर …

Wardha वर्धा, 6 अक्टूबर 2026
महाराष्ट्र के वर्धा, चंद्रपुर सहित अनेक जिलों में धोखाधड़ी के आरोपी जसवंतसिंह को खोजने के लिए वर्धा पुलिस 7 दिनों तक दिल्ली-उत्तरप्रदेश में खोजती रही. आखिर नोएडा सेक्टर 168, से दबोचकर महाराष्ट्र लेकर आए गए हैं.

पुलिस के अनुसार, आरोपी जसवंतसिंह ने किसानों और व्यापारियों को विभिन्न लाइसेंस व डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने तथा संबंधित कारोबार से बड़ा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाकर आर्थिक धोखाधड़ी करता था. उसकी तलाश में इससे पहले चार बार पुलिस दल भेजे गए थे, लेकिन लगातार ठिकाने बदलने के कारण जसवंतसिंह हाथ नहीं लग रहा था.

इसके बाद पुलिस निरीक्षक नागेशकुमार चतरकर ने विशेष दल गठित किया. दल ने लगातार सात दिनों तक दिल्ली, नोएडा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न संभावित ठिकानों पर तलाश की. आरोपी के मूल गांव तमेरी के अलावा जसवंतनगर, रजमऊ और बैदपुरा में भी जानकारी जुटाई गई. आखिर नोएडा से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी को स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट वारंट हासिल किया गया और उसे वर्धा लाया गया है. आगे की जांच जारी है. जांच में आरोपी के खिलाफ वर्धा जिले के वर्धा शहर, हिंगणघाट तहसील और चंद्रपुर जिले के राजुरा में कुछ मामलों में गैर-जमानती वारंट लंबित होने की जानकारी सामने आई है. महाराष्ट्र के अन्य थानों में भी उसके खिलाफ मामलों की जांच की जा रही है.

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे और एसडीपीओ सुनील महाडिक के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक नागेशकुमार चतरकर के नेतृत्व में की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!