यूरोप में छाई वर्धा के युवक की फिल्म

Wardha वर्धा, 16 फरवरी
वर्धा के युवा फिल्मकार आदेश विनोदराव ढगे की शॉर्ट फिल्म ‘The Voice of Old’ ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक और उपलब्धि हासिल की है। इस फिल्म का चयन अमेरिका के प्रतिष्ठित Covellite International Film Festival के लिए आधिकारिक रूप से हो गया है। यूरोप में सराहना के बाद अब यह अमेरिकी मंच पर वर्धा का परचम लहराने को तैयार है।

फिल्म को पूर्व में स्लोवेनिया के Luxuz International Film Festival में ‘बेस्ट स्टोरी’ पुरस्कार मिल चुका है, जहां जूरी ने इसके संवेदनशील विषय और प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की। भारत में भी Abhijat International Short Film Festival, Vindhya International Film Festival, Dadasaheb Deshmukh Film Festival, Rajasthan International Film Festival तथा Kerala Lokakala International Film Festival में आधिकारिक चयन प्राप्त हुआ। अभिजात महोत्सव में इसके बाल कलाकार को ‘श्रेष्ठ बाल कलाकार’ सम्मान और दादासाहेब देशमुख फेस्टिवल (अकोला) में पूरे फिल्म को ‘श्रेष्ठ फिल्म’ पुरस्कार मिला।

कम बजट में स्थानीय व गैर-पेशेवर कलाकारों के दम पर बनी यह फिल्म आदिवासी संस्कृति की लुप्त होती आवाज को उजागर करती है। शूटिंग वर्धा जिले के तुलजापुर, बाबुलगांव, सुखली बाई, पवनार व गोजी जैसे ग्रामीण इलाकों में हुई। निर्देशक आदेश ढगे ने संपादन स्वयं लैपटॉप पर किया, सह-निर्माता जोहेब बशीर व आदित्य दरणे रहे, जबकि डबिंग में रेडियो वर्धा 90.8 एफएम के अजय तिगावकर का सहयोग लिया।

फिल्म की सफलता में सतीश खेळकर, मयूर मसने, सार्थक मसने, आदित्य दरणे, जोहेब बशीर, वैभव होते, शाकेब शेख, अजय तिगावकर, राजू मडावी, कवडुजी उईके, संजय कामनापुरे, सविता घोडे, प्रतिक्षा शेंद्रे, समीक्षा शेंद्रे, किशोर राऊत, दर्शन खडसे, विक्की मसराम व आदित्य भालेराव की पूरी टीम का योगदान सराहनीय है।

वर्धा जैसे छोटे शहर से वैश्विक मान्यता पाना स्थानीय कलाकारों के लिए प्रेरणा स्रोत है, जो सिद्ध करता है कि सीमित संसाधनों से भी बड़े सपने साकार हो सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!