गुजरात से नागपुर तक पीछा किया तब मिला नकली सोना

Wardha वर्धा 5 फरवरी
कपड़े की दुकान पर सोने का लालच दिखाकर नकली माल ठूंसने वाले गिरोह का पर्दाफाश! स्थानीय गुन्हे से शाखा ने गुजरात-अहमदाबाद से नागपुर के मानेवाडा तक पीछा कर दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। शिकायतकर्ता से ठगे गए 10 लाख रुपये का बड़ा हिस्सा बरामद, कुल मुद्देमाल 8,44,899 रुपये का। तीसरा साथी अभी फरार है ।

20 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे वर्धा के मांडगाव निवासी संजय आंबटकर अपनी दुकान पर थे। एक महिला व दो अज्ञात युवक आए, थैली से पीली धातु के मोतियों वाली माला निकाली। दो मोती चेक कराए, वजन 2 किलो बताया। मोबाइल नंबर लिया और चले गए। संजय ने स्थानीय सुनार से चेक कराया – सोना ही लगा। शाम को फोन: “25 लाख का सोना, 10 लाख दो तो कल लाना।”

अगले दिन दोपहर 2:30 बजे बजाज चौक के रामदेव बाबा मंदिर पर डील। नकली माल दिखाया, 10 लाख नगद ले भागे। संजय ने सराफा लाइन पर चेक कराया तो नकली! तुरंत वर्धा शहर पुलिस स्टेशन पहुंचे।

पुलिस की तेज कार्रवाई:
शिकायतकर्ता के मोबाइल फोटो से पहचाना – मुख्य आरोपी मंगल अमर सोलंकी (28, अहमदाबाद)। दो टीमें गुजरात रवाना। वहां पता चला, चार महीने से नागपुर के मानेवाडा में परिवार संग छिपा। 3 फरवरी को नागपुर पहुंचे, बालाजी नगर प्लॉट 15 पर दबिश दी। तब मंगल अमर सोलंकी, राजकुमारी विष्णु पवार मिले।
तीसरा साथी बबलू राजेश राठोड़ (ज्ञानेश्वर नगर, नागपुर) फरार हैं । घर से नगद 7,21,400 रुपये , नकली सोना, मोबाइल , बाइक सहित 8,44,899 रुपये का मल जब्त किया है।

यह कार्रवाई एस पी सौरभकुमार अग्रवाल, एएसपी सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में पीआई विनोद चौधरी, एपीआई आशिषसिंह ठाकुर, उप निरीक्षक विजयसिंह गोमलाडू व पूरी स्थानीय गुन्हे शाखा टीम (चंद्रकांत बुरंगे, सचिन इंगोले आदि ने की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!