- शराब विक्रेता सहित बार मालिक पर भी पुलिस केस
- अमरावती जिले के बार मालिक पर केस दर्ज
वर्धा : पुलिस की टीम ने मुखबीर की सूचना पर कार सहित 7 लाख 32 हजार रुपयों की शराब जब्त की है. इस मामले में पुलिस ने बीयर बार के मालिक राजू भेंडारकर सहित अन्य तीन पर मामला दर्ज किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहणा बस स्टाप के पास एक कार में शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रोहणा बस् स्टाप के पास खड़ी कार क्रमांक एम एच 27बीवी 74736 की तलाशी ली. तब कार में देशी और विदेशी शराब के बॉक्स मिले. कार से पुलिस ने 32 हजार रुपयों का माल जब्त किया है. कार सहित पुलिस ने 7 लाख 32 हजार रुपयों का माल जब्त किया है. आरोपी अभिषेक निर्वाणकर और किरीट कवाडे से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि यह शराब उन्होंने बार मालिक राजू भेंडारकर पर भी मामला दर्ज किया है. आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने शराब की यह खेप राजू के पास से खरीदी है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. सागर कवडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी राहुल चव्हाण के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक राहुल सोनवने, डीबी स्क्वाड के हवलदार अमोल जिंदे, रितेश गुजर, रविंद्र जुगनाके, उमेश बेले ने की है. शराब बंदी जिले में बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री हो रही है. पड़ोसी जिलों से शराब लाकर जिले में बेचेने के कारण अब बीयर बाल मालिकों पर भी कार्रवाई की जा रही है.
