wardha वर्धा 27 अगस्त 2026
नागपुर जिले के श्री स्वामी महाराज के समूह के साथ करीब 110 नागरिक, जिनमें मुख्य रूप से वर्धा जिले के 4 लोग शामिल है. सभी लोग नेपाल की फ्लड फ्लड में पूरी तरह से सुरक्षित बताए गए हैं. वे सभी लोग 29 अगस्त तक नागपुर लाैटने की संभावना बताई गई है. राज्य सरकार और जिला प्रशासन इन यात्रियों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है ।
नेपाल में 26 अगस्त 2026 को फ्लैश फ्लड की घटना हुई। इस घटना नागपुर और वर्धा जिले से गए 110 नागरिक भी फंसे थे. सभी नागरिक काठमांडू स्थित माहेश्वरी समाज में सुरक्षित रूप से ठहरे थे। उन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है। जिला नियंत्रण कक्ष इन नागरिकों के लगातार संपर्क में है और उनकी वर्तमान स्थिति की नियमित जानकारी ली जा रही है।
लोग काठमांडु के माहेश्वरी भवन में सुरक्षित है उन 110 में वर्धा जिले दीपक पांडे, निवासी वाघ सावली, हिंगणघाट, इंदिरा चौधरी, वर्षा उपाध्याय, सुलोचना थापरे, निवासी चार मंडल, सेलू तहसील का समावेश है । नेपाल प्रशासन की ओर से उनके लिए चार बसों की व्यवस्था की गई है। सभी नागरिक जनकपुर बॉर्डर के रास्ते भारत में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 28 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे दानापुर (पटना) से नागपुर के लिए रवाना होंगे और 29 अगस्त 2026 को नागपुर पहुंचेंगे।
इसके अनुसार सभी नागरिकों को सुरक्षित रूप से नागपुर वापस लाने की योजना बनाई गई है। जिला प्रशासन का इन नागरिकों के परिजनों से भी लगातार संपर्क बना हुआ है। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार समूह के सभी नागरिक सुरक्षित हैं।
