महाराष्ट्र

MIM आंदोलन पर उतारू

विदर्भ अपडेट
१४ जून २०२४, ०४:२० सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • एम आईएम स्टाइल से आंदोलन
  • आसिफ खान ने प्रशासन को चेताया
  • विकास के नाम पर घटिया काम
  • MIM ने जताया एतराज

Wardha वर्धा 14 जून :
वर्धा शहर का व्यस्ततम चौक, महात्मा गांधी चौक, जहां जिला अधिकारी कार्यालय, जिला न्यायालय, तहसील कार्यालय, प्रशासकीय भवन, तथा कई शैक्षणिक संस्थाएँ स्थित हैं, वहीं सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मार्ग से सेवाग्राम अस्पताल के लिए दिनभर कई मरीज और एम्बुलेंस निरंतर आते-जाते रहते हैं।

ठीक इसी मार्ग पर महात्मा गांधी स्मारक चौक के पास यशवंत विद्यालय के सामने मोड़ पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अंतर्गत नव निर्मित सीमेंट सड़क पर सरिये (लोहे की छड़ें) खुली पड़ी हैं, जिससे बड़े दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इस मार्ग के कुछ दूरी पर ही सार्वजनिक निर्माण विभाग का कार्यालय स्थित है, इसके बावजूद यह मामला उनकी नजर में कैसे नहीं आया, यह सवाल आसिफ खान ने इस अवसर पर उठाया।

इस संदर्भ में एम.आई.एम पार्टी के जिला प्रभारी एवं शहर अध्यक्ष आसिफ खान ने इस मुद्दे की गंभीरता को पहचानते हुए तुरंत सार्वजनिक निर्माण विभाग को लिखित ज्ञापन देकर सड़क की मरम्मत की मांग की। उक्त सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द की जाए, अन्यथा एम.आई.एम स्टाइल से आंदोलन किया जाएगा, ऐसी चेतावनी आसिफ खान की ओर से सार्वजनिक निर्माण विभाग को दी गई। ज्ञापन देते समय जिला प्रभारी एवं शहर अध्यक्ष आसिफ खान, असलम पठान, भुषण, भाऊ, निसार भाई आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

vidarbhaupdate.com

You can read https://vidarbhaupdate.com/?p=2320

टॅग्ज: #Local News #e-News #LTT News #Latestnews
ही बातमी शेअर करा: