अपराध

स्टेशन पर मिला चोर

विदर्भ अपडेट
११ जून २०२४, ०१:३९ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • नागपुर रेलवे स्टेशन पर कारवाई
  • आरपीएफ की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी
  • सिंदी रेल वे का रहने वाला
  • चोरी का मोबाइल लेकर लोटेते समय पकड़ाया

Wardha वर्धा, 11 जून 2024: नागपुर रेलवे स्टेशन पर संदेहास्पद स्थिति में घूम रहे वर्धा जिले के एक युवक को आरपीएफ नागपुर टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उमेश भोयर (33) के रूप में हुई है, जो वर्धा जिले के सेलू तहसील के सिंदी रेलवे शहर का निवासी है। आरपीएफ की पूछताछ में युवक ने मोबाइल चोरी की बात कबूल कर ली है।

नागपुर रेलवे स्टेशन पर सीपीडीएस टीम और अपराध खुफिया शाखा नागपुर के आरक्षक गश्त के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया में एक संदिग्ध व्यक्ति पर नजर पड़ी। पूछताछ के दौरान युवक संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया, जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में युवक की जेब से रियल मी कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। जब उससे मोबाइल के बारे में पूछा गया तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका।

युवक को आरपीएफ थाना नागपुर ले जाया गया, जहां उप निरीक्षक ने उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम उमेश भोयर बताया और यह भी बताया कि वह वर्धा जिले के सिंदी रेलवे में गणेश मंदिर के पीछे रहता है। इसी दौरान, युवक की जेब में मिले मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसका मोबाइल नागपुर स्टेशन पर चोरी हुआ था।

गहन पूछताछ करने पर उमेश ने स्वीकार किया कि उसने 8 जून 2024 की रात को नागपुर रेलवे स्टेशन के पीआरएस के पास से एक व्यक्ति की जेब से मोबाइल चोरी किया था। वह उसी मोबाइल को लेकर जा रहा था कि आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया। चोरी की रिपोर्ट जीआरपी थाना नागपुर में 8 जून 2024 को दर्ज की गई थी।

आरपीएफ ने आरोपी के पास से बरामद मोबाइल को उचित कार्यवाही हेतु निरीक्षक के आदेशानुसार जीआरपी नागपुर को सुपुर्द कर दिया है। आरपीएफ की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से एक मोबाइल चोर को पकड़ने में सफलता मिली, जिससे यात्रियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

यह भी पढ़े: हिंगणघाट में एक मृत https://vidarbhaupdate.com/?p=2280


टॅग्ज: #Local News #e-News #LTT News #Crime
ही बातमी शेअर करा: