अपराध

वर्धा: बोगस बीज जब्त

विदर्भ अपडेट
०९ जून २०२४, ०२:०८ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • समुद्रपुर तहसील में छापा
  • कृषि विभाग अलर्ट मोड पर
  • घर में रखे थे कपास के बीज
  • 79 हजार रुपए का माल जब्त
  • पुलिस विभाग भी शामिल

wardha वर्धा 9 जून :
वर्धा जिले के कृषि विभाग के दल ने गुप्त सूचना के आधार पर बोगस बीज जब्त किए है. जब्त बीजों की कीमत 79 हजार 488 रुपए है। यह कार्रवाई कृषि विभाग के उड़न दस्ते के समुद्रपुर तहसील कृषि अधिकारी की टीम ने की है। यह कार्रवाई पुलिस और कृषि विभाग ने संयुक्त रूप से की है।


कृषि विभाग की कार्रवाई के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कृषि अधिकारियों को सूचना मिली थी कि समुद्रपुर तहसील के मोहगांव में एक घर में अनधिकृत कपास के बीज रखे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घर पर छापा मारा। तब घर में से कपास के बोगस बीज मिले। जब्त बीज 41।40 है। इसका मूल्य 79488 रुपए है।


यह कार्रवाई विभागीय कृषि सह संचालक नागपुर शंकरराव तोटावार, जिलाधिकारी राहुल कर्डिले, जि।प। सीईओ जितिन रेहमान, पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के मार्गदर्शन में जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी डॉ नलिनी भोयर, जि।प। कृषि अधिकारी संजय बमनोटे, चंद्रशेखर कोल्हे, संदीप ढोणे, प्रमोद पेटकर, रामू धनविजय, अनिल खरसे, प्रफुल हेडाऊ, सचिन ठाकरे, विकास ढाकरे, पुलिस निरीक्षक् संदीप गाडे की टीम ने की है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. आगे की जांच गिरड पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़े: मादा तेंदुआ...https://vidarbhaupdate.com/?p=2244

टॅग्ज: #Bareilly News #Local News #e-News #LTT News #Crime
ही बातमी शेअर करा: