वर्धा

MIM की चेतावनी

विदर्भ अपडेट
०८ जून २०२४, ०९:४५ स.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • नहीं बनाया पुल तो करेंगे आंदोलन
  • 10 सालसी अधूरा पड़ा है बजाज चौक का पुल
  • कछुआ गति से हो रहा है काम
  • Pwd और Co से की। चर्चा

Wrdha वर्धा 8 जून : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने वर्धा में विनोबा भावे उड्‌डाण पुल के निर्माण में हो रही देरी पर ऐतराज जताया है, इस पुल के शीघ्र निर्माण की मांग की जा रही हैं।

शहर अध्यक्ष आसिफ खान ने लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद वर्धा के मुख्याधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि बजाज चौक के आचार्य विनोबा उड़ान पुल पर गड्ढेहो गए हैं। रात के समय यह गड्ढे जानलेवा बन जाते हैं। बारिश के समय इनगधों में पानी भरने से दुर्घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। पिछले 10 वर्षों से इस पुल का निर्माण कार्य शुरू है। लेकिन अब तक यह काम पूरा नहीं हुआ है। एमआईएम संगठन ने पुल के निर्माण कार्य को पूरा करने मांगको लकर कई बार लोकनिर्माण के अधिकारियों से चर्चा की है लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकाल पाया है।

सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ चर्चा और आंदोलनों के बावजूद केवल आश्वासन ही मिले हैं और विभाग ने केवल अस्थायी मरम्मत का काम किया है। इसके परिणामस्वरूप कुछ ही दिनों में गड्ढे फिर से उभर आते हैं।

आई एम एमआईएम के शहर अध्यक्ष आसिफ खान ने जोर देकर कहा है कि नए उड्‌डाणपुल का काम तुरंत शुरू किया जाए और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पुल के गड्ढों को पूरी तरह से भरने के लिए डामरीकरण या सीमेंटकरण किया जाना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस मुद्दे का समाधान नहीं हुआ, तो वे विनोबा भावे उड्‌डाणपुल पर आंदोलन करेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी सार्वजनिक निर्माण विभाग की होगी।

इस पत्र में महाराष्ट्र AIMIM के महासचिव सय्यद मोईन, मालेगांव विधानसभा के विधायक मुफ्ती इस्माईल, और धुले विधानसभा के विधायक डॉ. फारुख शाह के नाम भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े https://vidarbhaupdate.com/?p=2244

मां बेटे को लुटा https://vidarbhaupdate.com/?p=2250

ही बातमी शेअर करा: