अपराध

दरवाजा तोडकर घुसे बदमाश

विदर्भ अपडेट
०७ जून २०२४, ०५:०१ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • धुनिवाले मठ की घटना
  • घर में घुसे 6 बदमाश
  • चाकू की नोंक पर लूटपाट
  • मां-बेटे लुटेरों का शिकार
  • हमले में किशोर घायल

Wardha वर्धा 7 जून :
दरवाजा तोडकर चार- पांच लूटेरों ने भीतर प्रवेश किया़ । और माँ, बेटे को चाकू की नोंक पर लूटपाट की । यह घटना धुनिवाले मठ परिसर में 6जून की रात में हुई। यह सामने आते ही हड़कम्प मच गया हैं । शहर पुलिस ने चार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।


मिली जानकारी के अनुसार भावना बहाले (43) कुछ महीना पहले यवतमाल जिले के रालेगांव से वर्धा आई है। बेटे सार्थक की पढ़ाई वर्धा में शुरू है। धुनिवाले मठ परिसर में पति के मामा बाबूराव राऊत के यहां किराये से रहती है। माँ-बेटे दोनों ऊपरी मंजिल पर रहते है। 6 जून की रात 11 बजे दौरान आवाज आने से माँ-बेटे की नींद खुल गई। उसी समय दरवाजा तोड़कर एक युवक भीतर तर पहुंचा। जिसके बाद तीन लोग फिर से भीतर घुसे ।

पश्चात मां-बेटे को मोबाईल टॉर्च व चाकू दिखाकर धमकाया। डर के मारे सार्थक ने शोर मचाना शुरु किया, जिससे एक ने उसके सिर व पैर पर रॉड से हमला कर दिया। इसमें सार्थक घायल हो गया। पश्चात चाकू का डर दिखाते हुए लॉकर की चाबी छीन ली। जिसमें मंगलसूत्र, अलमारी से 30 हजार सहित 36 हजार का माल लूट लिया।

चोरों ने चोरी के लिए घर की पूरी सामग्री अस्तव्यस्त बिखरा दी। चारों डकैत मां-बेटे को धमकाते हुए सीढ़ियों से निचे उतरकर निकल गए। कुछ समय बाद भावना व सार्थक ने नीचे उतरकर अन्य लोगों को आपबिती बताई। सूचना मिलते ही शहर थाने का दल मौके पर पहुंचा।

घायल सार्थक को सावंगी के अस्पताल में भर्ती किया गया। वरिष्ठ अधिकरियों ने भी भेंट देकर उचित दिशानिर्देश दिए। तुरंत पुलिस की कुछ टीमें लूटेरो की खोज में रवाना कर दी गई। प्रकरण में शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

वेयह भी पढ़े: मां से बिछड़ा तेंदुआ कैसे मिल https://vidarbhaupdate.com/?p=2244

टॅग्ज: #Local News #e-News #LTT News #Crime
ही बातमी शेअर करा: