अपराध

इंस्ट्राग्राम स्टोरी बनी हत्या का कारण

विदर्भ अपडेट
०९ फेब्रु २०२५, ०१:४५ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • बाप तो बाप रहेगा इंस्टा स्टोरी
  • आरोपी गिरफ्तार
  • मृतक के खिलाफ भी शिकायत

Wardha वर्धा :
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी को लेकर हुए विवाद में 17 वर्षीय किशोर हिमांशु किशोर चिमाने की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना वर्धा जिले के हिंगणघाट तहसील में शनिवार रात 11:30 बजे तहसील के पिंपलगांव (माथनकर) के बारामती लेआउट इलाके में हुई।

सोशल मीडिया विवाद ने ली जान

करीब डेढ़ महीने पहले, मृतक हिमांशु और आरोपी मानव धनराज जुगनाके (21) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की थी। एक स्टोरी को ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स मिले, जबकि दूसरी को कम। इसी बात पर दोनों के बीच बहस छिड़ गई, जो समय के साथ और गंभीर होती गई। विवाद के बीच हिमांशु ने "बाप तो बाप ही रहेगा" नामक पोस्ट की, जिससे दोनों के बीच दुश्मनी और बढ़ गई।

सेटलमेंट का प्रयास बना जानलेवा

मामले को सुलझाने के लिए हिमांशु खुद आरोपी मानव के घर पहुंचा, लेकिन वहां विवाद और बढ़ गया। गुस्से में आकर हिमांशु ने मानव को थप्पड़ मार दिया, जिससे मामला और गंभीर हो गया। झगड़ा रोकने के लिए मानव का भाई अनिकेत धनराज जुगनाके (23) बीच-बचाव करने आया। तभी हिमांशु ने धारदार हथियार उठाया और हमला कर दिया। आत्मरक्षा में मानव और अनिकेत ने एक ही चाकू से हिमांशु की गर्दन और छाती पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद पुलिस की कार्रवाई

इस घटना में आरोपी अनिकेत भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद वर्धा रेफर किया गया है। पुलिस ने मानव जुगनाके को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश कर तीन दिन की पुलिस हिरासत (PCR) में भेज दिया गया है।

You must। Read

जंगल में मिली खोपड़ी , और कटा हाथ

https://vidarbhaupdate.com/?p=3020

टॅग्ज: #Local News #e-News #LTT News #Crime
ही बातमी शेअर करा: