अपराध

नागपुर के बार मालिक पर वर्धा में केस दर्ज

विदर्भ अपडेट
०५ ऑक्टो २०२४, ०९:१२ स.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • जब्त की कार और 6 लाख 75 हजार की शराब
  • क्राइम ब्रांच की कारवाई
  • 3 पर दर्ज किया गया मामला

Wardha वर्धा 5 अक्टूबर : स्थानीय अपराध शाखा ने पुलिस स्टेशन सेवाग्राम थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान कार से 6,75,800/- रुपये की देशी-विदेशी शराब का सामान जब्त की है. यह कार्रवाई 4 अक्तूबर को की गई. ( Wardha Crime Branch seized liquor worth ₹6,75,800.)

स्थानीय अपराध शाखा, वर्धा की टीम पुलिस स्टेशन सेवाग्राम के क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक मारुति कंपनी की स्विफ्ट नंबर: एम.एच.02 सि.एच.9783 की  कार में नागपुर जिले से शराब लाई जा रही है. 

यह माल सावंगी असोला, जिला नागपुर के लोओ पोर्ट बार से खरीदी गई है. यह पूरा माल शराब बंदी जिले में बेचने के लिए लाया जा रहा है. इस जानकारी के आधार पर नाकाबंदी कर कार्रवाई की गई.

इस मामले में  वर्धा शहर के गाैरक्षण वार्ड निवासी आरोपी    आकाश तांबेकर (34 वर्ष) है.  आकाश के पास से पुलिस ने  तीन खरड़ियों के खोके में 90 एमएल के 300 सीलबंद देशी शराब के शीशे। 4  खरड़ियों के खोके में ऑफिसर चॉइस कंपनी की 180 एमएल के 192 सीलबंद विदेशी शराब के शीशे। और   दो खरड़ियों के खोके में ऑफिसर चॉइस ब्लू कंपनी की 72 सीलबंद विदेशी शराब के शीशे साथ ही  दो खरड़ियों के खोके में रॉयल स्टॉग कंपनी की 180 एमएल के 96 सीलबंद शीशे।,   एक खरड़ी के खोके में आइकोनिक व्हाइट कंपनी की 180 एमएल के 36 सीलबंद शीशे,  6  दो खरड़ियों के खोके में काल्सबर्ग कंपनी की 500 एमएल के 48 सीलबंद बियर के कैन। और  एक ग्रे रंग की मारुति स्विफ्ट कार नंबर: एम.एच.02 सि.एच.9783 जब्त की है. 

कार और जब्त माल की कीमत 6,75,800/- रुपये है। आरोपी ने बताया कि यह माल आदिवासी कॉलनी, वर्धा के आरोपी बादल धवणे के कहने पर लोओ पोर्ट बार के मालिक से सावंगी असोला, जिला नागपुर से लाया गया था। इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन सेवाग्राम में मामला दर्ज किया गया है।

  पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. सागर कवडे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, पुलिस उप निरीक्षक अमोल लगड, सलाम कुरेशी, पुलिस अमलदार हमीद शेख, सचिन इंगोले, श्रीकांत खडसे, राजेश तिवसकर, प्रमोद पिसे, रामकिसन ईप्पर, आशिष महेशगौरी, विकास मुंढे, अरविंद इंगोले, उदय सोलुकी सहित स्थानीय अपराध शाखा, वर्धा की टीम द्वारा की गई।

Must read एंबुलेंस में दारू https://vidarbhaupdate.com/?p=2803
टॅग्ज: #Local News #e-News #LTT News #Crime
ही बातमी शेअर करा: