Mh 32

खेत में कौन चला रहा था जुआ अड्डा

विदर्भ अपडेट
२४ सप्टें २०२४, ०४:४९ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • क्राइम ब्रांच की समुद्रपुर में कारवाई
  • 23 आरोपी पकड़े गए
  • एक फरार
  • 6 कार, 6 बाइक जब्त
  • सरपंच राजू नोकरकर भी पकड़ा गया

Wardha वर्धा 24 सितम्बर : वर्धा जिले के गिरड क्षेत्र में अपराध शाखा की टीम ने एक बड़े जुआ अड्डे पर छापा मारा, जिसमें गिरड के सरपंच राजू नौकरकर सहित 23 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 50 लाख रुपये के माल की जब्ती की है। इस दौरान एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।

खेत में चल रहा था जुआ अड्डा
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गिरड निवासी अशोक गड्डमवार और उसके साथियों द्वारा फरीदपुर के एक खेत में जुआ चलाया जा रहा है। पुलिस ने रात भर रेकी की और क्राइम ब्रांच की टीम ने खेत के गोठे पर छापा मारा। मौके पर पुलिस को 2,16,860 रुपये नकद, 22 मोबाइल फोन, 6 कार और 6 बाइक सहित कुल 50,15,860 रुपये का माल मिला।

मुख्य आरोपी और अड्डे का संचालन
अड्डे का संचालन अशोक गड्डमवार, विशाल बहादूरे, विलास लभाने और खेत मालिक सुधीर धानोरे ने मिलकर किया था। गिरड थाने में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पकड़े गए आरोपी
पकड़े गए आरोपियों में सलिम शेख गफ्फार शेख (29), गिरड का सरपंच राजू नौकरकर (52), पांडुरंग फलके, रामलाल गंडे, आतिश रामटेके, विशाल रोहणकर, सचिन धारणे, अंकित ढोक, अरुण सावरकर, प्रकाश लोहट, कवडु नंन्नवरे, योगेश महाकालकर, रोषन नारनवरे, प्रेमदास चांग, राजेश तिमांडे, महेंद्र झाडे, वैभव मेहता, जगदीश रोकडे, रुपेश घोडे, प्रफुल बोरीकर, जितेंद्र झाडे, मंगेश खाटीक और सचिन लोखंडे शामिल हैं।

हालांकि, आरोपी वाहन क्रमांक एमएच 32 यू 4001 का चालक फरार हो गया।

जांच जारी
इस कार्रवाई का नेतृत्व क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी ने किया, जिनके साथ उपनिरीक्षक श्री. उमाकांत राठोड, श्री. अमोल लगड, पुलिस अमलदार और अन्य अधिकारी शामिल थे। मामले की जांच अभी जारी है।

यह कारवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, एडिशनल एसपी सागर कवड़े, के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, उपनिरीक्षक श्री. उमाकांत राठोड, अमोल लगड, पुलिस कर्मचारी मनोज धात्रक, अरविंद येणुरकर, गजानन लामसे, सचिन इंगोले, भूषण निघोट, प्रमोद पिसे, महादेव सानप, पवन पन्नासे, रितेश शर्मा, रामकिसन ईप्पर, मनिष कांबले , विकास मुंडे, गोपाल बावनकर, अमोल नगराळे, अभिषेक नाईक, मुकेश ढोके, दिपक साठ, अरविंद इंगोले, हर्षल सोनटक्के, मंगेश आदे, शुभम राऊत, राहुल अघवाल ने की है, इस महीने की यह सबसे बड़ी करवाई है,

Previous update पीएम मोदी ने किसे कहा अर्बन नक्सली https://vidarbhaupdate.com/?p=2768

टॅग्ज: #Local News #e-News #LTT News #Crime
ही बातमी शेअर करा: