Mh 32

पीएम मोदी की वर्धा से अमरावती को सौगत

विदर्भ अपडेट
१४ सप्टें २०२४, ०५:०४ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • विश्वकर्म योजना के लाभार्थियों को किट वतरण
  • महाराष्ट्र के 20000 से अधिक लाभार्थी आएंगे वर्धा
  • उद्योगमंत्री सामंत ने लिया तैयारी का जायजा

Wardha वर्धा 14 सितम्बर
केंद्र सरकार की प्रमुख पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कुशल कारीगरों को बड़े पैमाने पर लाभ मिल रहा है। इस योजना के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में वर्धा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 20 सितंबर को होने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन में महाराष्ट्र के एकमात्र अमरावती स्थित पीएम मेगा टेक्सटाइल पार्क' की नींव भी वर्चुअल माध्यम से रखी जाएगी। यह जानकारी उद्योग मंत्री उदय सामंत ने वर्धा में पत्र परिषद में दी है।

उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में लाभार्थियों को विशेष किट का वितरण किया जाएगा और प्रधानमंत्री मोदी लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे।

देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर इस कार्यक्रम को लाइव देखने की व्यवस्था की गई है। साथ ही, अमरावती में 1,020 एकड़ जमीन पर बनने वाले मेगा टेक्सटाइल पार्क की नींव भी वर्चुअल माध्यम से रखी जाएगी।

अनुमान है कि इस कार्यक्रम में 70 से 75 हजार लोग शामिल होंगे। इसके साथ ही, सूक्ष्म और लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है।

गडचिरोली बन रहा है नया उद्योग केंद्र

उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि सरकार तहसील स्तर पर एमआईडीसी (महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। विशेष रूप से विदर्भ क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित कर, यहां उद्योगों की स्थापना की जा रही है, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

गडचिरोली, जो पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, अब लगभग 80 से 90 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं के साथ उद्योग नगरी के रूप में उभर रहा है।

previous update BJP के पूर्व संसद ने क्या की थी मांग https://vidarbhaupdate.com/?p=2759

टॅग्ज: #Local News #e-News #Politics
ही बातमी शेअर करा: