अपराध

प्लास्टिक कैन ने पहुंचाया जेल

विदर्भ अपडेट
११ सप्टें २०२४, ०१:५० स.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • उस्मानाबाद से आकर विदर्भ में लूटपाट
  • वर्धा क आरोपी
  • रात के समय की जाती थी वारदात
  • दो नाबालिक सहित नव आरोपी गिरफ्तार
  • कवठा और देवगांव मैं की थी लूट
  • गोंदिया होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे आरोपी

Wardha वर्धा, 11 सितंबर : डकैती , लूटपाट का उनका तरीका कुछ अलग ही था। लूटपाट के लिए कभी वो सड़क पर सामान फेंकते, तो कभी शिकार को दबोचने के लिए   फर्जी दुर्घटना का सीन तैयार करते थे. शिकार जाल में फंसते ही मारपीट और फिर लूट के बाद फरार हो जाते थे. लेकिन वर्धा की पुलिस ने आरोपियों को पीछा करते हुए छत्तीसगढ के राजनांद गांव में जाकर गिरफ्तार किया है.
       राजनांदगांव में पकड़े गए  दो नाबालिग सहित 9 आरोपी उस्मानाबाद जिले के रहनेवाले हैं.   आरोपियों के पास से 91 लाख  रुपयों का माल जब्त है. आरोपी लूटपाट में ट्रक का इस्तेमाल करते थे.   पुलिस को इन आरोपियों तक प्लास्टिक की एक कैन ने पहुंचाया. जो कि पुलगांव के पास दुर्घटनास्थल के पास मिली थी.
    वर्धा जिले के नागपुर -औरंगाबाद एक्सप्रेस हाइवे पर पुलगांव के पास कवठा में 7 सितंबर की रात रेती के ट्रक चालक  मोहम्मद हाशम शेख को  अज्ञात युवकों  लाठीकाठी के दम पर  रुकाया.  बलपुर्वक क्लीनर और चालक को दूर खेत में लकर गए और मारपीट करके  30-40 हजार रुपयों का माल लूट लिया. आरोपियों ने चालक से ट्रक में रखा हुआ, डीजल भी छीन लिया. पुलिस ने घटनास्थल  पर  फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट,  डाग स्क्वाड ले जाया गया.  तब खेत में खाली प्लास्टीक की डीजल कैन भी मिली. कैन की अधिक जानकारी लेने पर पता चला कि यह कैन उस्मानाबाद की कंपनी में बनती है.  
   इसी मामले की छानबीन में पता चला कि  5  और 9 सितबंर के दिन भी अमरावती जिले के तलेगांव दशासर में  लूटपाट हुई है.
     चालक  ओम राऊत ने बताया कि  वह ट्रक लेकर मालिक के साथ वापस आ रहा था. तब   दो युवक  सड़क हादसे में घायल पड़े दिखे, मदद के लिए ओम राऊत जब नीचे उतरा तो उसके साथ बदमाशों ने मारपीट की और उन्हें लूट लिया.
  पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से पता निकाला कि आरोपी गोंदिया जिले में घूम रहे हैं. पुलिस अधीक्षक् अनुराग जैन के आदेश पर
        मुखबीर से खबर मिली कि संदेहास्पद आरोपी फिलहाल गोंदिया में है.  पुलिस ने तीन टीमें बनाकर   सर्च आपरेशन चलाया. लेकिन आरोपी तब तक महाराष्ट्र की सीमा पार करके छत्तीसगढ चले गए थे.   पीछा करके आरोपियोंको पुलिस ने राजनांदगांव में  जाल बिछाकर पकड़ा. आरोपियों  में उस्मानाबाद जिले के विभिन्न शहरों के रहनेवाले हैं. आरोपियों में  भैया काले (24),   बबलु शिंदे (24),   मधुकर काले(25),  सचिन काले (23), किरण काले (19),  गोविंद पवार (18),  अनिल काले (24) सहित दो नाबालिगों का समावेश है.   पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ट्रक  सहित 91  लाख 11 हजार रुपयों का माल जब्त किया है.
    यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर कवडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी राहुल चव्हाण के मार्गदर्शन में  पुलिस उपनिरीक्षक  अमोल लगड, राजेश पाटिल, सलाम कुरेशी,  नरेद्र पाराशर, हमीद शेख, गजानन लामसे, शेखर डोंगरे, सचिन इंगोले, प्रमोद पिसे, रितेश शर्मा, रामकिसन इंप्पर, संघसेन कांबले, गोपाल बावणकर, विकास मुंढे, अरविंद इंगोले, मिथुन जिचकार, मंगेश आदे, दिपक साठे, शिवकुमार परदेशी,  दिनेश बोथकर, अक्षय राउत, अकित जिभे की टीम ने की है.

previous update कत्तलखाना का आरोपी अब तक फरार https://vidarbhaupdate.com/?p=2746

टॅग्ज: #Local News #e-News #LTT News #Crime
ही बातमी शेअर करा: