अपराध

बदला लेने वे निकले थे पिस्टल के संग

विदर्भ अपडेट
३० ऑग २०२४, ०४:४९ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • बोरगांब मैं दो युवक पिस्टल के साथ गिरफ्तार
  • हत्या का बदला लेने की फिराक में थे
  • पुलिस की सतर्कता से कल हत्या का मामला
  • वर्धा पुलिस ने समय पर धर दबोचा


Wardha वर्धा 30 अगस्त : बदले की आग में जल रहे दो भाई, हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए घर से निकल पड़े, लेकिन पुलिस की सतर्कता से दोनो युवक पकड़े गए, आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल, दो चाकू बरामद किए है। सूरज चौधरी (23) और नीरज चौधरी (19)को पुलिस ने पिस्तौल और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. वर्धा शहर के इतवारा परिसर निवासी जावेद पठान की हत्या एक साल पहले की गई थी. इस हत्या के मामले में आरोपी रेहान शेख जमानत पर छूटा था. जिससे जावेद के सौतेले बेटे सूरज और नीरज (आनंद नगर निवासी) रेहान शेख की तलाश में पिस्तौल और चाकू लेकर घूम रहे थे. शहर में रेहान की खोज में घूम रहे दोनों की जानकारी वर्धा पुलिस को मिली. पुलिस द्वारा उनकी तलाश करने पर दोनों भाई बोरगांव मेघे में फार्मेसी महाविद्यालय के पास बाइक (क्रमांक एमएच. 32 एपी. 5982) पर सवार मिले. पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने उनसे दो देसी पिस्तौल और दो चाकू जब्त किए हैं. यह कार्रवाई सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश बैरागी के मार्गदर्शन में की गई. इस ऑपरेशन में पुलिस उपनिरीक्षक बानोत, क्राइम सर्च टीम के प्रशांत वंजारी, पंकज भरणे, शैलेश चाफलेकर, विजय पंचटीके, श्रावण पवार, वैभव जाधव, उज्ज्वल घंगारे, नंदकिशोर धुर्वे, सचिन पवार और शिवदास डोईफोड़े शामिल हुए।

previous update वर्धा में आ रहे हैं नरेंद्र मोदी https://vidarbhaupdate.com/?p=2717

टॅग्ज: #Local News #e-News #Politics #LTT News #Crime
ही बातमी शेअर करा: