Nagpur

वर्धा का प्रोजेक्ट मोदी के वार रूम में

विदर्भ अपडेट
०४ ऑग २०२४, ०३:२३ स.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • अंतिम चरण में है काम
  • तेजी से काम पूरा कराने का प्रयास
  • मोदी के वार रूम का imp प्रोजेक्ट
  • वर्धा-यवतमाल-नांदेड रेल्वे मार्ग का
  • 2027 में होगा पूरा काम

Wardha वर्धा 4 जुलाई
सन 2027 में वर्धा यवतमाल के साथ नांदेड़ को बड़ी राहत मिलने वाली है। 2027 में केंद्र सरकार का वर्धा यवतमाल नांदेड़ रेलवे मार्ग पूरा होगा। जिससे 6 ही से 8 घंटे की दूरी अब चंद पल में दूर होगी। मोदी सरकार के वार रूम का यह खास प्रोजेक्ट है, जिसकी अपडेट प्रधानमंत्री मोदी हर महीने लेते हैं।


जानकारी के अनुसार 1 अगस्त को मुंबई में मध्य रेलवे विभाग और क्षेत्रीय रेलवे यात्री सलाहकार समिति की 125वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रेलवे के महाप्रबंधक रामकरण यादव ने प्रमुख घोषणा की कि वर्धा-यवतमाल-नांदेड रेल्वे मार्ग का काम 2027 तक पूरा हो जाएगा।

बैठक में उमरखेड के उद्यमी और मध्य रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य विनोद जैन भी शामिल थे। बैठक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मुंबई में आयोजित की गई, जिसमें रेलवे के महाप्रबंधक रामकरण यादव और उपमहाप्रबंधक अभय मिश्रा ने हिस्सा लिया। इस बैठक में वर्धा-यवतमाल-नांदेड रेल्वे लाइन पर विस्तार से चर्चा की गई।

विनोद कुमार जैन ने इस अवसर पर सवाल किया कि यह रेल्वे मार्ग कब तक पूरा होगा। जवाब में महाप्रबंधक यादव ने कहा कि यह प्रकल्प 2027 तक पूरा होगा। उन्होंने जानकारी दी कि भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है और रेल्वे मार्ग की मिट्टी भराई और निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वर्तमान में वर्धा से कलम्ब तक का रेल्वे मार्ग पूरी तरह से बन चुका है।

इस परियोजना की प्रगति और निर्माण की वर्तमान स्थिति को लेकर विनोद कुमार जैन ने प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान यह जानकारी साझा की। इस परियोजना की प्रगति से स्थानीय लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाओं की उम्मीद है, जो क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Privious update वर्धा में बावनकुले ने बताए जीत के 4 फंडे https://vidarbhaupdate.com/?p=2623

टॅग्ज: #Local News #e-News #Politics #LTT News
ही बातमी शेअर करा: