Mh 32

वो 4थी मंजिल क्यों कूदी

विदर्भ अपडेट
०१ ऑग २०२४, ०४:५८ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • सावंगी मैघेे की घटना
  • छात्रा की आत्म हत्या
  • MBBS द्वितीय वर्ष की थी स्टूडेंट

Wardha वर्धा 1 अगस्त
पूजा ने आज सोशल मिडिया में अपना स्टेट्स रखा था, I quite यानी मैं अब चली जाऊंगी, उसने ठीक वैसा किया भी , आज दोपहर 1 बजे पूजा मेडिकल कॉलेज की 4थीं मंजिल से कूद गई, और पल भर में पूजा ने दुनिया से विदाई ले ली। पूजा 4थी मंजिल से क्यों कूदी इसकी जांच अब पुलिस करेगी।


यह मामला वर्धा जिले के सांवगी स्थित जेएनएमसी (जवाहरलाल नेहरू मेडिकल काॅलेज) का हैं, जहां की छात्रा ने काॅलेज की 4थी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सावंगी मेघे में जे एन एम सी में नागपुर निवासी पूजा राजानी एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में की छात्रा है। पूजा अपने स्वास्थ्य ठीक नही होने के कारण कारणों के चलते वह कॉलेज में रेगुलर नही आ पा रही थी।


इस कारण उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया था। कल से ही परीक्षा शुरू होने वाली थी इसलिए वह तनाव में थी. आज उसने अपनी रूम मेट को बताया कि उसे परीक्षा से डिटेंशन करने के कारण वह काॅलेज के वरिष्ठों से बात करने जा रही है। लेकिन कुछ ही देर में कॉलेज में हंगामा मच गया की, पूजा कॉलेज की 4थी मंजिल से कूद गई है,

तुरंत ही पूजा को वहीं पास में खड़ी एंबुलेंस में डालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पूजा को छत से कूदते हुए किसी ने नहीं देखा है। अधिष्ठाता डॉ. अभय गायधने ने पूजा को भर्ती कराया था, लेकिन उपचार के दाैरान उसने दम तोड़ दिया.


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर कवडे ने घटनास्थल पहुंचे और रोश में आए छात्रों को समझा कर शांत किया।


संस्था के विशेष कार्यकारी अधिकारी डा. अभ्युदय मेघे ने बताया कि यूजीसी के नियम के तहत विद्यार्थियों की 75 फीसदी थेयरी और 80 फीसदी प्रैक्टीकल में उपस्थिति जरूरी है. इस कारण उसे डिटेंशन किया था। मामले की जांच के लिए मेडिकल काॅलेज ने पूर्व कुलगुरु राजीव बोरले के नेतृत्व में उच्च स्तरीय समिति गठित की है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सागर कावड़े ने बताया की अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज किया है, जांच के लिए आवश्यक वस्तुओं को जब्त किया जाएगा।

Read preivious upadate: खुलेआम ला रहे थे शराब https://vidarbhaupdate.com/?p=2615

टॅग्ज: #Local News #e-News #LTT News #Crime
ही बातमी शेअर करा: