अपराध

उड़ीसा से बुलाया गांजा

विदर्भ अपडेट
०२ जुलै २०२४, ०८:२० स.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • . उड़ीसा से होती है गांजे की तस्करी
  • . 102 किलो गांजा पकड़ाया
  • . क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
  • . गिरड़ में पकड़ा गया माल
  • . मुखबीर से मिली थी सूचना
  • . 1 गिरफ्तार, दो हो गए फरार

Wardha वर्धा : - वर्धा जिले की गिरड पुलिस ने 1 जुलाई को एक बड़ी कार्रवाई में 25,57,200 रुपये का माल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए हैं। इस कार्रवाई से गांजा और एमडी जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

गांजा तस्करी का पर्दाफाश:

पुलिस को उड़ीसा से वर्धा जिले में बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी की जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर, स्थानीय अपराध शाखा ने गिरड क्षेत्र में जाल बिछाकर 102 किलो गांजा जब्त किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। हालांकि, दो लोग फरार हो गए हैं। स्थानीय अपराध शाखा द्वारा इस तस्करी का पर्दाफाश करने पर, पुलिस अधीक्षक नुरूल हसन ने अपराध शाखा को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

पुलिस की बड़ी कार्यवाही:

गिरड पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार (MH 31 AE 1979) की तलाशी ली, जिसमें 102 किलो 360 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा, एक एंड्रॉइड मोबाइल और कार भी जब्त की गई। कुल जब्त सामग्री की कीमत 25,57,200 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में खुलासा:

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह गांजा उसे जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से आरोपी क्रमांक 2 और 3 ने दिया था और उसे कडाजना, हिंगणघाट, जिला वर्धा पहुंचाने का निर्देश दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों की खोज शुरू की, लेकिन वे अभी तक फरार हैं। इस कार्यवाही के तहत आरोपी क्रमांक 1 को गिरफ्तार कर लिया गया है। police arreest on person with ganja

आरोपियों की पहचान:

गांजा तस्करी मामले में पुलिस ने हिंगणघाट शहर के संत तुकड़ोजी महाराज वार्ड निवासी सुरज वासेकर (उम्र 28), हिंगणघाट तहसील के कडाजना निवासी आशिष हाडके, और सेवाग्राम निवासी अस्मित डल्लू भगत को आरोपी के रूप में चिन्हित किया है। इनमें से सुरज वासेकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो आरोपी फरार हैं।

जब्त माल:

  1. 102 किलो 360 ग्राम गांजा, मूल्य 20,47,200 रुपये
  2. मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार (MH 31 AE 1979), मूल्य 5,00,000 रुपये
  3. एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल, मूल्य 10,000 रुपये

कुल मिलाकर 25,57,200 रुपये का माल जब्त किया गया है। गिरड पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक नूरूल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. सागर कवड़े, और पुलिस निरीक्षक संजय गायकवाड के मार्गदर्शन में स.पो.नि. संतोष दरेकर, स.पो.नि. संदीप गाडे, पो.उप.नि. अमोल लगड और उनकी टीम ने अंजाम दिया।

इस कार्रवाई से गिरड क्षेत्र में अवैध धंदों पर एक बड़ा प्रहार हुआ है और पुलिस की तत्परता और सतर्कता की प्रशंसा हो रही है।police arreest on person with ganja

यह भी पढे : ०० समृद्धि हादसे में मृत लोगो के परिजनों....https://vidarbhaupdate.com/?p=2453

टॅग्ज: #Local News #e-News #LTT News #Crime
ही बातमी शेअर करा: