वर्धा

खेत में छिपा रखी थी लाखों की शराब

Admin Desk
०५ नोव्हें २०२६, ०१:०६ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो

* टीनशेड के कमरे में मिली 5.74 लाख की शराब

* दो आरोपी गिरफ्तार किए गए

Wardha वर्धा, 5 नवंबर 2026

पुलिस की नजरों से बचने के लिए खेत में बने टीनशेड के कमरे को अवैध शराब का गोदाम बना लिया गया था. खेत परिसर में शराब छिपाकर रखने के इस तरीके का स्थानीय अपराध शाखा ने पर्दाफाश किया है. खरांगणा थाना क्षेत्र के काचनूर स्थित एक खेत में छापा मारकर पुलिस ने 5 लाख 74 हजार 800 रुपये की विदेशी शराब जब्त की. इस मामले में वर्धा निवासी मुकेश कोकाटे और स्नेहल फाटकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

4 नवंबर को अपराध शाखा की टीम खरांगणा थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि काचनूर के खेत परिसर में भास्कर बोपडे (निवासी येळाकेळी) के खेत में बने ईंट-मिट्टी के निर्माण और टीनशेड वाले कमरे में अवैध विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है. सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी के निर्देश पर टीम ने गोपनीय तरीके से मौके पर छापा मारा. कमरे की तलाशी लेने पर वहां अलग-अलग ब्रांड की शराब का बड़ा स्टॉक मिला जब्त शराब की कुल कीमत 5 लाख 74 हजार 800 रुपये आंकी गई है.

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल और अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, उपनिरीक्षक राहुल इंटेकर तथा पुलिसकर्मी भूषण निघोट, धर्मेंद्र अकाली, अमोल नगराले और मंगेश चावरे ने की.

ही बातमी शेअर करा: