वर्धा

समृद्धि पर 15 पुलिस सहायता केंद्र बनेंगे

Admin Desk
०४ नोव्हें २०२६, १०:४२ स.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो

420 पदों की होगी भर्ती

गृह राज्यमंत्री भोयर के प्रयास सफल;

शासन की मिली मंजूरी

Wardha वर्धा, 4 नवंबर 2026

हिंदू हृदय सम्राट बालासाहब ठाकरे नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर राहगीरों की सुरक्षा के मद्दे नजर एक नियंत्रण कक्ष और 15 पुलिस सहायत केंद्र बनाने को राज्य सरकार की मंजूरी मिल गई है. बढ़ती दुर्घटनाओं, यातायात नियमों के उल्लंघन, तेज रफ्तार और हाल ही में हुई लूटपाट की घटनाओं के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है. गृह राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर के प्रयासों से यह संभव हो सका है. (15 police assistance on the Samruddhi Expressway)

गृह विभाग ने 3 नवंबर 2026 को इस संबंध में शासन निर्णय जारी किया. इसके अनुसार, 15 पुलिस सहायता केंद्रों और एक नियंत्रण कक्ष के लिए विभिन्न संवर्गों के कुल 420 नियमित पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है. इससे महामार्ग पर पुलिस व्यवस्था मजबूत होने का रास्ता साफ हो गया है. (15 police assistance on the Samruddhi Expressway)

समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाओं, यातायात नियमों के उल्लंघन और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं. नियमित पुलिस गश्त, तत्काल सहायता और आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए स्वतंत्र पुलिस व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. इसी जरूरत को देखते हुए डॉ. पंकज भोयर ने शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए. (15 police assistance on the Samruddhi Expressway)

शासन निर्णय के अनुसार, मंजूर 420 पदों में 16 सहायक पुलिस निरीक्षक, 32 पुलिस उपनिरीक्षक, 48 सहायक पुलिस उपनिरीक्षक, 276 पुलिस कांस्टेबल और 48 पुलिस कांस्टेबल (वाहन चालक) शामिल हैं. इन पदों के लिए सरकार ने 43 करोड़ 47 लाख 33 हजार 424 रुपये के आवर्ती खर्च और 7 करोड़ 45 लाख 88 हजार 966 रुपये के अनावर्ती खर्च को भी मंजूरी दी है.

समृद्धि महामार्ग पर वायफल, येळाकेळी (वर्धा), धामणगांव-आसेगांव, गावनेर-तलेगांव-शिवणी, कारंजा लाड, मालेगांव-जहांगीर, दुसरबीड, सिंदखेड राजा, निढोणा (जालना), सावंगी (छत्रपति संभाजीनगर), हडस-पिंपलगांव, कोकमठाण (शिर्डी), गोंदे-सिन्नर, पिंपरी सद्रोद्दीन (इगतपुरी) और शाहपुर-खुटघर में पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे. इसके अलावा छत्रपति संभाजीनगर में महामार्ग पुलिस नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा.

समृद्धि महामार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए इस निर्णय को महत्वपूर्ण बताते हुए गृह राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सकारात्मक निर्णय से महामार्ग की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी.

ही बातमी शेअर करा: